धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 22 फरवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
22 Feb 2018 5:00 AM IST

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज पारिवारिक जीवन सुखमय तो रहेगा, लेकिन आत्‍मसंयत रहने का प्रयास करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी और मान सम्‍मान में बढ़ोतरी होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। अति उत्‍साही होने से बचें। परिवार में आपसी सहयोग मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। खर्चों की अधिकता से चिंतित रहेंगे। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति का लाभ हो सकता है। शिक्षा में कठिनाइयां आ सकती हैं।

Next Story