धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 29 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
29 March 2018 6:52 AM IST
आज बृहस्पतिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज पठन-पाठन में रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता से धन लाभ हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज जीवनसाथी को स्वास्थ विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। माता-पिता का सहयोग रहेगा।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मन अशान्त रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। काम में वृद्धि होगी।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक कठिनाइयां बढ़ेंगी। परिवार की समस्या बढ़ सकती है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शान्ति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी तथा खर्च बढ़ेंगें।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मन अशान्त रहेगा। परिवार में भी अशान्ति रहेगी। आत्मसंयत रहने का प्रयास करें। क्रोध की अधिकता रहेगी। संतान को कष्ट होगा।

Next Story