धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 10 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
10 April 2018 5:15 AM IST
जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 10 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज मंगलवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज मंगलवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। खर्चों में वृद्धि तथा आय में कमी की स्थिति रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक परेशानियों में कमी आएंगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि सम्भव है।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगें। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी के अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story