धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 10 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
10 April 2018 5:15 AM IST
आज मंगलवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अध्ययन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रख-रखाव तथा साज-सामान पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में आपसी विवाद बढ़ सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में आपसी विवाद हो सकते हैं। मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

Next Story