धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 13 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
13 March 2018 5:15 AM IST
आज मंगलवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी राजनेता से भेट हो सकती है। पारिवारिक समस्या बढ़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज स्वभाव में चिड़चिड़ा़पन रहेगा। बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आलस्य की अधिकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जाना हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शान्ति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। भाइयों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। लाभ के अवसर बढ़ेगें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज भाई-बहन का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

Next Story