धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 17 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
17 April 2018 11:03 AM IST
आज मंगलवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। धन की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। उदर विकार से पीड़ित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज धार्मिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी पैतृक सम्पत्‍ति का लाभ हो सकता है।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मन अशान्त रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पिता का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धैर्यशीलता में आ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। संचित धन में कमी हो सकती है।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मन में निराशा व असन्तोष के भाव रहेंगें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगें। खर्चों में वृद्धि होगी।

Next Story