
जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 20 फरवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज मंगलवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशांत रहेगा। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। स्थान परिवर्तन हो सकता है।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की यात्रा होगी। नौकरी में किसी पुराने मित्र का सहयोग मिल सकता है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। यात्रा पर जाना हो सकता है।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्म संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। संतान की ओर सुखद समाचार मिल सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। किसी अनहोनी से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
और राशि अगले पेज पर देखें।




