धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 20 फरवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
20 Feb 2018 5:00 AM IST

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। नौकरी में इच्‍छाविरुद्ध कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में परेशानी आ सकती है। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति का लाभ हो सकता है। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार की जिम्‍मेदारी मिल सकती हैं। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आलस्‍य में वृद्धि होगी। रोजमर्रा के कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

Next Story