
जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 23 जनवरी 2018) का राशिफल

आज मंगलवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। भाई के सहयोग से आय के साधन विकसित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज क्रोध के अतिरेक से बचें। खर्चों की अधिकता रहेगी। संचित धन में कमी आएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान को कष्ट रहेगा।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन आत्मसंयत भी रहें। संतान सुख में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय में व्यवधान आ सकते हैं।
और राशि अगले पेज पर देखें।




