
जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 23 जनवरी 2018) का राशिफल - Page 2
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। रहन-सहन में असहज रहेंगे।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज स्वभाव में जिद्दीपन हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आलस्य की अधिकता रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहने का प्रयास करें।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। मन अशांत रहेगा। नौकरी में कठिनाइयां आ सकती हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज खर्चों में वृद्धि होगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज भौतिक सुखों के विस्तार में खर्चों में वृद्धि हो सकती है। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा।




