धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 24 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
24 April 2018 2:14 AM GMT
आज मंगलवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। वाहन सुख में कमी आ सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मीठे खान-पान के प्रति रुझान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज वाहन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज किसी मित्र के सहयोग से कोई नया कारोबार शुरू हो सकता है। यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है यात्रा लाभप्रद रहेगी।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। पिता से धन प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मन अशान्त रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं।

Next Story