
जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 27 फरवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज मंगलवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक अशांति रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। साथ ही परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से धन की प्राप्ति हो सकती है। बातचीत में संयत रहें।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। लेकिन आत्मसंयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मन में शांति एवं प्रसन्न्ता के भाव रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। आय वृद्धि के स्रोत विकसित होंगे।
और राशि अगले पेज पर देखें।




