धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 27 फरवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
27 Feb 2018 5:00 AM IST
आज मंगलवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र से परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। लेकिन भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आत्‍मविश्चास से लबरेज तो रहेंगे, लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। आज क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। साथ ही संतान को कष्‍ट रहेगा।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। आज नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन क्रोध की अधिकता भी रहेगी। आज अध्‍ययन में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। परिवार की समस्‍या परेशान कर सकती है। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

Next Story