
जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 30 जनवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आज आपका दिन - Page 2
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आरामतलबी बढ़ सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन मिल सकता है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज सम्पत्ति में निवेश करने के योग बन रहे हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशांत रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी भवन या सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज स्वभाव में चिड़चिड़पन रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।




