धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 02 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
2 May 2018 7:58 AM IST
जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 02 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज बुधवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज बुधवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। अति उत्‍साही होने से बचें। संतान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आ सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज वाणी में सौम्‍यता रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। लेकिन कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्‍टमय हो सकता है।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन अशांत रहेगा। पारिवारिक समस्‍याएं बढ़ सकती हैं। व्‍यर्थ के विवाद एवं झगड़ों आदि से दूर रहने का प्रयास करें।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज नौकरी में लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्‍कार में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचें।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story