धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 02 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
2 May 2018 7:58 AM IST
आज बुधवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। सम्‍पत्‍ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज पठन-पाठन में में रुचि बढ़ेगी। उच्‍च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्‍थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्‍थितियां रहेंगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। आय में कमी तथा खर्चों में अधिकता की स्‍थिति रहेगी।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज भवन सुख में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। वस्‍त्रादि उपहार में प्राप्‍त हो सकते हैं। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आ सकते हैं।

Next Story