धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 07 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
7 March 2018 5:15 AM IST
आज बुधवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आपको मंत्रियों का सहयोग मिलेगा। आज आय में वृद्धि होगी। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। लेकिन आपको पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आज शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती है।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही आज खर्चों की अधिकता रहेगी।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। लेकिन आपको यात्रा पर जाना हो सकता है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। आत्मसंयत रहें। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन सन्तान का अभी स्वास्थ्य विकार रहेंगें। आज के दिन खर्चों की अधिकता रहेगी लेकिन आपको भाई-बहन का सहयोग मिलेगा।

Next Story