धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 09 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
9 May 2018 11:02 AM IST
जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 09 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज बुधवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज बुधवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। आपके धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आज आपको परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। लेकिन पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक शान्ति रहेगी। साथ ही पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। लेकिन खर्चों की अधिकता रहेगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आज किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशान्त रहेगा। परन्तु नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। आज आपको अफसरों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मानसिक शान्ति रहेगी। किसी पुराने मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाने के भी योग बन रहे हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। साथ ही नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सचेत रहें।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story