धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 11 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
11 April 2018 11:01 AM IST
आज बुधवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। परन्तु अपने स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। रक्त विकार से पीड़ित हो सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूरस्थ स्थाना पर जा सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्च बढ़ेंगे।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी में पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद की स्थिति हो सकती है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगें। आय में वृद्धि होगी।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

Next Story