धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 18 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
18 April 2018 7:34 AM IST
आज बुधवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। घर में सौन्दर्यीकरण के कार्य होंगे। वस्त्रों आदि पर खर्च अधिक रहेंगे।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। परन्तु अति उत्साही होने से बचें। आत्मसयंत रहें। बातचीत में संयमित रहें। आय में वृद्धि होगी।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

Next Story