
जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 20 दिसंबर 2017) का राशिफल

आज बुधवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज माता-पिता के स्वास्थ्य की समस्या को लेकर परेशान रह सकते हैं। आज आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, लेकिन क्रोध की अधिकता भी रहेगी।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज आपके कुछ पुराने मित्रों के साथ संपर्क हो सकते हैं। आपको सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। साथ-साथ कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं।
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आपको आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन खर्चों में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज मन शांत तो रहेगी, लेकिन धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। आज नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग भी प्रशस्त होंगे।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके नौकरी के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन और विस्तार हो सकता है।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। साथ-साथ किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में अवसर मिल सकते हैं। सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए शुभ है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मात-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी से ज्यादा बात करने से बचें।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन आज आपके शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें।




