धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 21 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
21 March 2018 5:15 AM IST
आज बुधवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आय में व्‍यवधान तथा खर्चों में वृद्धि की अधिकता रहेगी। वस्‍त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज रहन-सहन कष्‍टमय हो सकता है। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम प्राप्‍त होंगे।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। माता से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्‍यस्‍तता बढ़ेगी। आय में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्‍टमय हो सकता है। संतान को कष्‍ट होगा।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज भाइयों का सानिध्‍य एवं सहयोग मिलेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

Next Story