धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 24 जनवरी 2018) का राशिफल - Page 2

Vikas Kumar
24 Jan 2018 5:00 AM IST

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। किसी दूसरे स्‍थान पर जाना हो सकता है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन आत्‍मसंयत रहें। अति उत्‍साही होने से बचें। माता से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज रोजमर्रा के कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज महत्‍वाकांक्षाएं बढ़ेंगी। मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। किसी सम्‍पत्‍ति से धनार्जन के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्‍कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्‍ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज नौकरी में तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

Next Story