
जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 31 जनवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज बुधवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मानसिक कठिनाइयां रहेंगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मानसिक शांति रहेगी। भाइयों से सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
और राशि अगले पेज पर देखें।




