धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 31 जनवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आज आपका दिन - Page 2

Vikas Kumar
31 Jan 2018 5:00 AM IST

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कुटुम्‍ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। संचित धन में वृद्धि होगी।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्‍थान पर जाना पड़ सकता है।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी ,लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मन में निराशा के भाव हो सकते हैं। परिवार की समस्‍या परेशान कर सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

Next Story