धर्म-कर्म

Daily Panchang and Horoscope: दैनिक पंचांग व राशिफल, रविवार 12 दिसम्बर 2021

Shiv Kumar Mishra
12 Dec 2021 3:31 AM GMT
Horoscope for today Monday 29 March 2022: आज का राशिफल, सोमवार 29 मार्च 2022, किस राशि के खुले भाग्य
x

horoscope for today

आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)

पंचांग

मार्गशीर्ष मासे, शुक्ल पक्षे

तिथि नवमी 20:01:58

नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 23:58:42

योग व्यतापता 29:43:54

करण बालव 07:31:37

करण कौलव 20:01:58

वार रविवार

चन्द्र राशि मीन

सूर्य राशि वृश्चिक

रितु हेमंत

आयन दक्षिणायण

संवत्सर आनंद

विक्रम संवत 2078 विक्रम संवत

शाका संवत 1943 शाका संवत

राशिफल:-

मेष राशि:- आज वस्त्रों आदि के प्रति रुझान रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्‍साह रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

वृष राशि:- आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। वस्‍त्रों पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

मिथुन राशि:- आज आत्‍म संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कार्यक्षेत्र में व्‍यवधान आ सकते हैं। लेकिन आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।

कर्क राशि:- आज वाणी में सौम्‍यता रहेगी। अचानक धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्‍ति हो सकती है।

सिंह राशि:- मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। लेकिन बातचीत में संतुलित रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

कन्या राशि:- आज मन अशांत रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। भाइयों का विरोध रहेगा।

तुला राशि:- आज मानसिक शांति रहेगी। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन आय में अवरोध आ सकते हैं।

वृश्चिक राशि:- आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। मन अशांत रहेगा। उच्‍च शिक्षा एवं शोधादि कार्यों के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं।

धनु राशि:- आज आलस्‍य में वृद्धि होगी। रोजमर्रा के कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। स्‍वभाव में चिड़चिड़पन हो सकता है। संतान सुख में वृद्धि होगी।

मकर राशि:- आज मन अशांत रहेगा। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ राशि:- आजमानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। संचित धन में कमी आ सकती है।

मीन राशि:- आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

Next Story