धर्म-कर्म

दैनिक पंचांग व राशिफल, मंगलवार 28 दिसम्बर 2021

Shiv Kumar Mishra
28 Dec 2021 6:04 AM GMT
Horoscope for today Monday 29 March 2022: आज का राशिफल, सोमवार 29 मार्च 2022, किस राशि के खुले भाग्य
x

horoscope for today

पंचांग

पौष मासे, कृष्ण पक्षे

तिथि नवमी 18:09:00

नक्षत्र चित्रा 28:10:11

योग अतिगंड 28:17:42

करण गर 18:09:00

करण वणिज 29:15:03

वार मंगलवार

चन्द्र राशि कन्या 16:43:02

चन्द्र राशि तुला 16:43:02

सूर्य राशि धनु

रितु हेमंत

आयन उत्तरायण

संवत्सर आनंद

विक्रम संवत 2078 विक्रम संवत

शाका संवत 1943 शाका संवत

राशिफल:-

मेष राशि:- आज का दिन सुखपूर्वक बितायेंगे। बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन उत्तम है। आज कल्पनाशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग करेगें। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा।

वृष राशि:- आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। मन चिंताग्रस्त रहेगा एवं निजी सम्बंधियों से अनबन के योग हैं, लेकिन फिर भी कोई अनिष्ट नहीं होगा। स्वास्थ्य के बारे में चिंता होगी, धनहानि एवं यशहानि हो सकती है।

मिथुन राशि:- आज नए कार्यों को प्रारंभ करेंगे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। मित्रों एवं स्नेहीजनों से का संयोग है। कार्य में सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी। भाग्यवृद्धि होगी तथा सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा।

कर्क राशि:- आज आकस्मिक धन-लाभ हो सकता है। परिवारजनों से विवाद होने कि संभावना है जिससे घर का बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। नकारात्मक विचारों पर संयम रखें। साहसिक प्रवृत्तियों के लिए दिन उत्तम है।

सिंह राशि:- आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायक है। आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी बनी रहेगी। मित्रों एवं स्वजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावना हैं।

कन्या राशि:- आज आप में एकाग्रता की कमी रहेगी । धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। पूंजी निवेश में विशिष्ट ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वजनों से दूर रहें, क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें।

तुला राशि:- आज आपका दिन शुभ रहेगा। पुरा दिन स्नेहीजनों, आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों करते हुए बितेगा। मित्रों से लाभ होगा और उनके लिए धन भी खर्च करना पड़ेगा। बड़े-बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों का संपर्क बढ़ेगा। किसी सुंदर स्थान की सैर का योग बन रहा है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि:- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप नए कार्यों का आयोजन करेंगे। नौकरिपेशा और व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि बनी रहेगी। पुराने अपूर्ण कार्य पूरे होंगे। पदोन्नति से आर्थिक लाभ मिल सकता है

धनु राशि:- आज का दिन आपके लिए मानसिक रूप दुविधाओं और उलझनों का है। तन-मन-धन सभी में बाधाएं रहेगी। आज किसी भी कार्य को प्रारंभ न करें और प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी प्रकार की चर्चा से बचें।

मकर राशि:- आज आप का दिन प्रतिकूलताओं भरा पड़ा है। सुझाव देते हैं कि कोई भी नया कार्य प्रारंभ न करें और उपचार एवं शल्यचिकित्सा आज करवाने से बचें। क्रोध से दूर रहें। सरकारी कार्यों में रुकावट आएंगे।

कुम्भ राशि:- आज आपका दिन मध्यम फलदायी है। घर-व्यापार में सावधान रहे । आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन जीवनसाथी के आरोग्य को लेकर मन चिंतिंत होगा।

मीन राशि:- आज आपका दिन शुभ है । घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा और मन भी प्रसन्न होगा। सुखप्रद प्रसंग बनेंगे। बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आने से संतोष का भाव रहेगा।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

Next Story