धर्म-कर्म

Dhanu Rashi Ki Bhavishyavani 2022 : धनु राशि का 2022 का पूर्ण राशिफल

Shiv Kumar Mishra
29 Dec 2021 7:03 AM GMT
Dhanu Rashi Ki Bhavishyavani 2022 : धनु राशि का 2022 का पूर्ण राशिफल
x
Dhanu Rashi Ki Bhavishyavani 2022 : धनु राशि वर्ष 2022 आप सभी के लिए कैसा रहेगा और आपकी राशि के अनुसार ग्रहों नक्षत्र इत्यादि का क्या प्रभाव पड़ रहा है, 2022 में, आप सभी जानना चाहते होंगे।

Dhanu Rashi Ki Bhavishyavani 2022 : धनु राशि वर्ष 2022 आप सभी के लिए कैसा रहेगा और आपकी राशि के अनुसार ग्रहों नक्षत्र इत्यादि का क्या प्रभाव पड़ रहा है, 2022 में, आप सभी जानना चाहते होंगे। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए वर्ष 2022 का सटीक राशिफल आपकी राशि के अनुसार बनाया हैं।

आज हम आपकी राशि और उस पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों के प्रभाव ध्यान में रखते हुए वर्ष 2022 का वार्षिक राशिफल आपको बताएँगे। आइए जानते हैं आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया ज्योतिष विशेषज्ञ से जानिए

धनु राशि का 2022 का पूर्ण राशिफल:-

धनु राशि:- यदि आपके विवाह को दो वर्ष से अधिक का समय हो गया हैं तो रिश्तो में कुछ कड़वाहट आएगी और आपको अपने ससुराल पक्ष से मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। रिश्तेदारों में तरह-तरह की बाते हो सकती है जो आपको परेशान करेगी। घर की बातो को बाहर कहने से बचे अन्यथा आपका ही नुकसान होगा।

बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी चिंता बनी रहेगी और आप उनके करियर को लेकर सजग होंगे। आपके बच्चे भी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान नही देंगे और ज्यादातर समय व्यर्थ करेंगे। ऐसे में फिजूल के खर्चों पर लगाम लगाए और परिवार में किसी बड़े से परामर्श ले, वह बहुत काम आएगा।

नौकरी करते हैं तो सब कुछ सामान्य रहेगा और साथ ही आप नयी नौकरी की तलाश में रहेंगे। नयी चीजों को सीखने पर जोर रहेगा और इसमें आपको अपने किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नयी डील हो सकती हैं जो भविष्य की दृष्टि से लाभदायक रहेगी।

सावधानी:- घर की बातो को घर में ही रहने दे। यदि आप इन बातो को किसी बाहरी व्यक्ति के साथ साँझा करेंगे तो नुकसान उठाना पड़ेगा साथ ही रिश्तो में भी दूरियां बढ़ जाएगी। वर्ष के मध्य में स्वास्थ्य को लेकर भी सावधान रहे और समय-समय पर अपना हेल्थ चेकअप करवाते रहे।

करियर राशिफल:- धनु करियर राशिफल 2022 के अनुसार शुरुआत थोड़ी परेशानी भरी हो सकती है। जो आपके कौशल और क्षमताओं को चुनौती देगी। साथ ही आपके रास्ते में कई रुकावटें आएंगी। जो आपको आत्म-संदेह में डाल सकती हैं। और आपके सहकर्मियों के साथ आपके संबंध 2022 की पहली तिमाही में खराब हो सकते हैं। इसलिए धनु राशि के जातक अपने क्रोध और रवैये पर नियंत्रण रखें। भावनात्मक रूप से या काम पर जरूरत पड़ने पर लोगों का समर्थन जरूर लें। मार्च के आसपास ग्रहों की चाल आपके पक्ष में होगी। कार्यक्षेत्र में आपको एक नई पहचान मिलेगी। साथ ही चीजें काफी बेहतर होंगी। आप चीजों को अच्छी तरह से संभालने में सक्षम होंगे।

2022 के अन्य महीनों की तुलना में जनवरी, मई, सितंबर और दिसंबर बेहतर होंगे। धनु राशि के लिए राशिफल 2022 का कहता है कि जो लोग अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं, वे इन महीनों के दौरान सफल होंगे। आपके सामने कई अवसर आएंगे लेकिन महत्वपूर्ण है कि आप उनका सर्वोत्तम उपयोग करते हैं या नहीं। धनु राशि वाले लोग कोई ऐसा व्यवसायी सौदा कर सकते है जिससे कारण लंबे समय तक उनके व्यवसाय को लाभ मिलेगा। अगर आप सरकारी नौकरी में हैं, तो वेतन में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद कर सकते हैं।

नौकरी चाहने वालों को उनके सपनों का काम मिलेगा। और जो लोग अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं वे इसे सितंबर के आसपास कर सकते हैं। धनु राशि के लिए राशिफल 2022 कहता है कि आपके काम के आधार पर आपके पास नए और मूल्यवान प्रोजेक्ट होंगे। ये आपको खुद को साबित करने का मौका देंगे। अपने आप पर भरोसा करें और अपने कार्य जीवन को अपना सर्वश्रेष्ठ दें।



आर्थिक राशिफल:- धनु आर्थिक राशिफल 2022 के अनुसार, यह वर्ष आपके लिए काम के मामले में अनुकूल साबित हो सकता है साथ ही, बृहस्पति ग्रह की दृष्टि आपके ग्यारहवें भाव में होने के कारण आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह वर्ष आपके लिए शुभ साबित होगा। आपकी आय में निरंतरता रहने की संभावना है जिससे कि आप इस वर्ष सभी लंबित ऋणों से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही, आप परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिए धन ख़र्च कर सकते हैं। अप्रैल माह के बाद बृहस्पति आपके चौथे भाव में गोचर करेगा और इसके साथ ही आपको भूमि, वाहन आदि जैसे धन की प्राप्ति होने की संभावना है और गुप्त धन भी आपकी कुंडली में है। धनु राशि के जातकों को जनवरी, जुलाई, सितंबर और अक्टूबर महीने में अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। राशिफल 2022 के अनुसार इस दौरान आपके पास आमदनी के कई ऐसे मौके आ सकते हैं, जिनसे आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज़्यादा मजबूत हो सकती है। इसके अलावा दिसंबर माह में कुछ अन्य खर्चे आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं। ऐसे में इन ख़र्चों को लेकर निराश होने की बजाय अपनी लागतों के ढंग से विचार ज़रूरत है।

उपाय:- पिले वस्त्र तथा पिली दाल दान करें, गुरुवार का व्रत रहे, गुरुवार के दिन विशेष पिले भोजन करे, पिले फल दान करें, गुरु मंत्र का जप अधिक संख्या में करे,

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story