धर्म-कर्म

Full Horoscope of Gemini for 2022: मिथुन राशि का 2022 का पूर्ण राशिफल

Shiv Kumar Mishra
25 Dec 2021 4:34 AM GMT
Full Horoscope of Gemini for 2022: मिथुन राशि का 2022 का पूर्ण राशिफल
x
Full Horoscope of Gemini for 2022

वर्ष 2022 आप सभी के लिए कैसा रहेगा और आपकी राशि के अनुसार ग्रहों नक्षत्र इत्यादि का क्या प्रभाव पड़ रहा है, 2022 में, आप सभी जानना चाहते होंगे। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए वर्ष 2022 का सटीक राशिफल आपकी राशि के अनुसार बनाया हैं।

आज हम आपकी राशि और उस पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों के प्रभाव ध्यान में रखते हुए वर्ष 2022 का वार्षिक राशिफल आपको बताएँगे। आइए जानते हैं आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया ज्योतिष विशेषज्ञ के द्वारा ...

मिथुन राशि का 2022 का पूर्ण राशिफल:-

मिथुन राशि:- वर्ष की शुरुआत बहुत शुभ रहेगी। यदि आप अविवाहित है तो विवाह के कई प्रस्ताव आएंगे और वर्ष के मध्य में आपकी शादी का संयोग है। इसलिये यह वर्ष आपके लिए यादगार रहने वाला है क्योंकि आपके विवाह के बंधन में बंधने की प्रबल संभावना है।

घर पर किसी बात को लेकर प्रसन्नता रहेगी लेकिन भाई या बहन के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव भी होगा। हालाँकि यह जल्दी सुलझ भी जाएगा लेकिन कोई बात मन में रह जाएगी।

नौकरी करते हैं तो इस वर्ष आपको अपनी नौकरी में कम रुचि रहेगी और आपका मन अपना कुछ नया शुरू करने पर रहेगा। यदि आपके पिताजी व्यापारी हैं तो आप उनके साथ भी हाथ बंटवा सकते है या उनकी सहायता से अपना कोई नया व्यापार खड़ा कर सकते है। ऐसे में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचे।

सावधानी:- इस वर्ष जो बात आपको मुख्य रूप से ध्यान रखनी हैं वह यह हैं कि आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे क्योंकि कई ऐसे अवसर आयेंगे जब शायद आप आपना आपा खो बैठे और किसी को कुछ ऐसी बात कह दे जो उन्हें जीवनभर के लिए चुभ जाए और वे इसके लिए आपको कभी क्षमा ना कर पाए। इसलिये रिश्तो को समझिये और कुछ भी गलत बोलने से पहले उस पर दो बार विचार अवश्य करे।

करियर राशिफल:- वित्तीय स्थिरता के साथ वर्ष 2022 आपके लिए एक ऐसा करियर लेकर आएगा, जो आपकी बहुत मदद करेगा। और आपको अपने कौशल के अनुसार अवसर मिलेंगे। जिससे आपको जीवन में संतोष मिलेगा। साथ ही आप अपनी स्थिति और कार्यस्थल से भी काफी संतुष्ट रहेंगे। मिथुन करियर राशिफल 2022 कहता है कि जो जातक अपने पेशे में स्थिर हैं, उनकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपका लंबित प्रोजेक्ट पूरा होगा। यह आपको भविष्य के लिए बेहतर अवसर प्रदान कर सकता है।

मिथुन राशि के जातकों के लिए दूसरी तिमाही कुछ शुभ समाचार लेकर आएगी। जो एक नए उद्यम में शामिल होना चाहते हैं या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। उद्यमियों के पास विचार और योजनाएँ हैं, उन्हें उपयुक्त निवेशकों के साथ साझा करना चाहिए। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। जो लोग अपने फैमिली व्यवसाय को फिर से शुरू करना चाहते हैं, उन्हें साल के अंत तक इंतजार करना होगा। वहीं मिथुन राशिफल 2022 के अनुसार आपको एक अच्छी योजना बनाने के बाद ही प्रत्येक कदम उठाना चाहिए।

तीसरी तिमाही के आसपास आपकी जन्म कुंडली पर शनि और बृहस्पति के प्रभाव से आप पेशेवर जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना कर सकते हैं। वही आपके वित्त को भी यह प्रभावित कर सकता है। आप मिथुन राशि के लिए वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार इस दौरान आपको अपने करियर में किसी भी तरह के बदलाव या संशोधन से बचना चाहिए। शनि के आठवें भाव में गोचर का आपके दैनिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है। हालाँकि, वर्ष के अंत तक मिथुन राशि वाले लोगों के लिए सब कुछ अच्छा होगा। अगर आप सरकारी नौकरी के इच्छुक हैं, तो 2022 के अंतिम महीने में आपको सफलता मिलेगी। इसलिए धैर्य रखें और कोशिश करना बंद न करें।


आर्थिक राशिफल:- आर्थिक राशिफल 2022 के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के लिए इस वर्ष की शुरुआत शुभ साबित हो सकती है। वर्ष की सुरुआत में बृहस्पति आपके नवम भाव में गोचर करेगा, जिसके कारण आप बचत करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस समय में आप कुछ आभूषण और रत्न प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद जुलाई से अगस्त महीने तक आपको कोई चल संपत्ति ख़रीदने या बेचने में सावधानी बरतने की ज़रूरत है क्योंकि इसमें आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको यह सलाह दी जाती है कि ऐसा निर्णय बहुत सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद ही लें। इस वर्ष यदि आप किसी से आर्थिक गठबंधन करने की कोशिश करते हैं तो वह गठबंधन आपके लिए लाभकारी न रहने की आशंका है। इसके बाद शनि की दृष्टि आपके ग्यारहवें भाव पर पड़ेगी, जिससे आपको औचक धन लाभ होने की संभावना है। अप्रैल माह के बाद, बृहस्पति ग्रह अपनी राशि बदल देगा इसलिए रत्न और आभूषण के साथ भूमि, भवन या वाहन प्राप्त करने की संभावना है। आपके द्वारा धार्मिक कार्यों पर कई खर्चे किए जा सकते हैं। यदि आप किसी महत्वपूर्ण निवेश की योजना बना रहे हैं तो उस कार्य क्षेत्र में अनुभव वाले किसी व्यक्ति की राय ज़रूर लें। जुलाई, अक्टूबर और नवंबर के महीने में आपको सकारात्मक फल प्राप्त हो सकते हैं और इस दौरान आप आपकी आय अच्छी रहने की संभावना है। आपको इन महीनों के दौरान आर्थिक तौर पर किसी समस्या का सामना करना पड़े इसकी आशंका कम है। साथ ही, इस अवधि में आपकी पदोन्नति और आय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना आपके वरिष्ठों द्वारा की जा सकती है। जून, अगस्त और दिसंबर के महीनों में आपके ख़र्चों में वृद्धि होने की आशंका है। इस दौरान आप महंगे और भौतिक सुख संसाधनों पर धन ख़र्च करते नज़र आ सकते हैं। इसी तरह जून 2022 में भी आपके ख़र्चों में बेतहाशा वृद्धि होने की आशंका है, ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप अगस्त के महीने में न कोई निवेश करें और न ही किसी को उधार पर पैसे दें। कुल मिलाकर, वर्ष 2022 आपके लिए चुनौतियां और समृद्धि दोनों ही लेकर आएगा और इस वर्ष आप अपने करियर में नई ऊंचाइयों को छूने में भी सफल रह सकते हैं। मिथुन राशि के जातक वर्ष 2022 में आर्थिक तौर पर स्थिरता प्राप्त करने में और धन अर्जित करने में सफल रह सकते हैं। आय के नए स्रोतों के खुलने की संभावना है और आप अपने रिश्ते व कार्य के प्रति ईमानदार रहकर आय और संपत्ति में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। आप इस वर्ष ज़मीन, घर व वाहन ख़रीदने में सफल रह सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी निवेश से पहले गहन जांच-पड़ताल करें और इससे जुड़ी ठोस योजना बनाकर ही कदम बढ़ाएं। इसके साथ ही आपको वर्ष 2022 में पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

Next Story