धर्म-कर्म

मासिक राशिफल:- अगस्त माह में इन नाम राशि के पुरुष महिलाओं के खुलेंगे किस्मत के द्वार

Shiv Kumar Mishra
1 Aug 2022 4:44 AM GMT
Horoscope for the month of August, Horoscope for the month of August, Horoscope for the month of August, Horoscope, How will be your future this month, Horoscope for the month of Sawan, Horoscope for the month of Bhadon
x

Horoscope for the month of August, Horoscope for the month of August, Horoscope for the month of August, Horoscope, How will be your future this month, Horoscope for the month of Sawan, Horoscope for the month of Bhadon

मासिक राशिफल:- सोमवार 01 अगस्त 2022 से, बुधवार 31 अगस्त 2022 तक का मासिक राशिफल:-

मेष राशि:- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

मेष राशि:- इस महीने कुछ छोटे मोटे विवाद हो सकते हैं। जमीन, मकान के दस्तावेजों को संभालकर रखिएगा। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने से लंबे समय से चली आ रही गलफहमियां दूर होंगी, परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी का जमानतदार न बनने या पैसे का लेन-देन न करने की सलाह है। भवन के रख-रखाव एवं सौंदर्यीकरण के कार्य होंगे। पैसों के मामलों में जोखिम न लें।

करियर के विषय में:- बिजनेस में फायदा हो सकता है। बड़े लोगों से मुलाकात के योग हैं। उनसे भी फायदा मिलेगा।

वृष राशि:- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृष राशि:- इस महीने की शुरुआत में आपके खर्चे बढ़े हुए रहेंगे। पुरस्कार, सम्मान, प्रमोशन और प्रतियोगिता में भी जीत मिल सकती है। अपने खास काम के लिए किसी व्यक्ति से मदद लेनी पड़ेगी और आपके काम पूरे भी हो जाएंगे। इस महीने आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे, इस ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें।

करियर के विषय में:- व्यापार मालिकों और नौकरी पेशा दोनों के लिए धन लाभ का समय है। प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे।

मिथुन राशि:- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा :

मिथुन राशि:- इस महीने आय के नए स्रोत खुलेंगे, आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा, यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों के लिए ये महीना काफी महत्वपूर्ण रहेगा। अपने आकर्षक व्यक्तित्व के चलते परिवार के किसी समारोह में सभी को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। इन दिनों में दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। समय आपके करियर के लिए खास हो सकता है।

करियर के विषय में:- नौकरी कर रहे जातकों के प्रमोशन की संभावना प्रबल बनेगी।

कर्क राशि:- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि:- इस महीने में भाग्य वृद्धि के साथ आकस्मिक धन लाभ होगा। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। आपके रिश्तेदार आपकी निजी जिंदगी को लेकर कुछ महत्वपूर्ण सलाह दे सकते हैं। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। यह महीना उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इन दिनों में धीरे-धीरे सोचे हुए काम पूरे होने लगेंगे। बिजनेस में अचानक फायदा होने के योग बन हैं। नए मित्र बनेंगे जो भविष्य में आपके लिए लाभदायी साबित होंगे।

करियर के विषय में:- आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय में सफलता के संकेत है।

सिंह राशि:- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि:- इस महीने आपका रुका हुआ धन वापस आएगा। हालांकि संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा करने के योग बन रहे हैं, यात्रा करने से विदेश में व्यापार के मौके मिल सकते हैं। इस महीने आपकी मुलाकात किसी एेसे व्यक्ति से होने जा रही है जिसके साथ आप भविष्य में भी अर्थपूर्ण संबंधों की कामना रखेंगे। कलाकार और खिलाड़ी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाये गे।

करियर के विषय में:- बिजनेस में भी रुका हुआ पैसा मिलने के चांस कम है। प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए पूरी कोशिश करनी होगी।

कन्या राशि:- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि:- इस महीने कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। धन संबंधी मामलों के लिए ये महीना अच्छा रहने वाला है, आय के नए साधन खुलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आप जोखिम उठाने के मूड में रहेंगे। माह के बीच के दिनों में साझेदार से अनबन होने के योग बन रहे हैं। आपके कार्य योजनानुसार पूरे होने से आर्थिक लाभ मिलेगा।

करियर के विषय में:- बेरोजगार जातकों को इस महीने रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जायेंगी।

तुला राशि:- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

तुला राशि:- वित्तीय आयोजन के लिए यह महीना अच्छा है। शेयर-सट्टा का प्रलोभन हानि पहुंचा सकता है। कार्यक्षेत्र के साथ-साथ योजनाओं में भी महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। बिना सोचे समझे कोई खरीददारी कर सकते हैं। जरूरी मामलों में कन्फ्यूजन बना रहेगा। किसी भरोसेमंद दोस्त की सलाह काम आ सकती है। थोड़ी टेंशन भी आपको रहेगी। कामकाज धीमी गति से हो सकते हैं।

करियर के विषय में:- स्टूडेंट्स सावधान रहें। महत्वपूर्ण दस्तावेज या कागज को लेकर आपको सावधान रहना होगा।

वृश्चिक राशि:- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि:- इस महीने आप पैसों से जुड़ा कोई जोखिम न लें। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति ईमानदार नहीं रहेंगे तो उलझ सकते हैं। यह महीना कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। हितकारी ग्रह कई की वजह से आप ख़ुशी महसूस करेंगे। नए काम शुरू करने में सावधानी रखनी होगी। महीने कुछ दिन आपके लिए थोड़ी परेशानियों वाले हो सकते हैं। अपने मन की बात किसी से शेयर न करें।

करियर के विषय में:- जॉब और बिजनेस में कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। पुरानी परेशानियां सामने आ सकती है।

धनु राशि:- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धनु राशि:- व्यवसाय के क्षेत्र में इस महीने किसी भी तरह के नए प्रयोग न करें। दिसम्बर में मेहनत ज्यादा हो सकती है। दूसरों के साथ मिलकर काम करने के लिहाज से समय ठीक-ठाक है। ऑफिस, फील्ड और बिजनेस में भी कुछ रुकावटों का सामना करने के बाद आपको मेहनत से सफलता मिल सकती है। परिवार में पत्नी और संतान के साथ सुमधुर संबंध रहेंगे। मित्रों से मिलना आनंदायक रहेगा।

करियर के विषय में:- प्रतियोगी परीक्षाओं में जुटे छात्रों को अच्छे-ख़ासे परिणाम मिलने के संकेत हैं।

मकर राशि:- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि:- अगस्त में आपके कुछ जरूरी काम समय से पूरे नहीं हो पाएंगे। अच्छा परिणाम पाने के लिए ख़ुद को प्रोत्साहित करें। अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। अपने राज किसी से शेयर न करें। महीने के शुरुआती दिन दौड़-भाग और परेशानी वाले हो सकते हैं। अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएं, जिनसे आपके सपने हकीकत का रूप ले सकते हैं।

करियर के विषय में:- बिजनेस में अच्छी तरह सोच-विचार कर किए हुए सौदे फायदा देंगे। दूसरों पर आपका सकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है।

कुम्भ राशि:- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुम्भ राशि:- राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय ठीक है। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। महीने के आखिरी दिनों में तनाव भी बढ़ सकता है। किस्मत के भरोसे आप कोई भी काम न करें तो अच्छा रहेगा। काम को लेकर दबाव महसूस कर रहें तो सकारात्मक रवैया अपनाएं, इससे आप अपने आसपास के लोगों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे।

करियर के विषय में:- नौकरी में उच्च पदाधिकारियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।

मीन राशि:- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मीन राशि:- इस महीने आप सही दिशा में कदम आगे बढ़ाएंगे। सबकी परेशानियों पर ग़ौर करें, जिससे समस्याओं पर समय रहते क़ाबू पाया जा सके। महीने के बीच का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इन दिनों में बातचीत, विचारों की अभिव्यक्ति और लोगों से संपर्कों में तेजी आ सकती है। आपकी बातचीत या हरकतों से किसी के साथ आपके संबंध खराब होने की आशंका रहेगी।

करियर के विषय में:- नए कारोबार की रूपरेखा बन सकती है। पढ़ाई के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

Next Story