धर्म-कर्म

आज का राशिफल:- शुक्रवार 10 सितम्बर 2021

Shiv Kumar Mishra
10 Sep 2021 3:01 AM GMT
आज का राशिफल:- शुक्रवार 10 सितम्बर 2021
x

राशिफल:-

मेष राशि:- आज मेष राशि वाले जातको को अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखने का सलाह देते हैं। आज आपको मानसिक रूप से थकान का अनुभव हो सकता है व अधिक परिश्रम करने के बावजूद फल की प्राप्ति कम होगी। आपको संतान के विषय में चिंता हो सकती है। अधिक व्यस्तता के कारण परिवार को कम समय दे पाएंगे, लेकिन कार्यो में सफलता मिलेगी। पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

वृष राशि:- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपने हर काम में सफलता मिलेगी व यशकीर्ति प्राप्त होगी। आज आपके स्वभाव में भावुकता हो सकती है। अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर में खुशहाली का माहौल होगा। नौकरी में आपको साथियों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि:- आज आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। आपकी तर्कशक्ति थोड़ी क्षीण रहेगी, इसलिए वाद-विवाद से बचें। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। वाहन सुख मिलेगा। प्रणय संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार में मेहमान आयेंगे। शेयर बाजार में किये गए निवेश में लाभ प्राप्त होगा। कामकाज में थोड़ा ध्यान रखें।

कर्क राशि:- आज कर्क राशि वाले जातक इस सप्ताह अचल अथवा चल संपत्ति संबंधी कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। शेयर-सट्टे के काम में सावधानी बरते। सरकार के नियंत्रण वाली कंपनियों में लंबी अवधि का निवेश करना लाभदायी रहेगा। विवादों से दूर रहें। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि:- आपका आज का दिन शुभफलदायी है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा व भाई-बंधुओं के साथ समय बीतेगा। किसी सुंदर स्थल पर घूमने जाना सकते हैं। मित्रों और स्वजनों से भेंट होने के योग हैं। कार्य में सफलता से मित्र खुश होंगे। कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि बनेगी।

कन्या राशि:- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके कार्य सिद्ध होंगे। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा औऱ आर्थिक लाभ हो सकता है। घूमने की योजना बन सकती है। बौद्धिक चर्चा में शामिल होंगे, लेकिन वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला राशि:- आज अपने कौशल को बाहर लाने का सुनहरा अवसर न खोये। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति आज अधिक निखरेगी। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता अच्छा रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में दोस्तों तथा परिवारजनों के साथ भाग लेंगे। आर्थिक लाभ व रुचिकर भोजन और वाहन सुख प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि:- आज आनंद-प्रमोद, मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा। मानसिक चिंता एवं शारीरिक कष्ट के कारण आप परेशान रहेंगे। बातचीत में किसी के साथ गलतफहमी न हो इसका विशेष ध्यान रखिएगा। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी, इसलिए झगडे़ से दूर रहें। संबंधियों के साथ कोई कुप्रसंग की संभावना है। मानहानि या धनहानि की संभावना है। अदालती कार्यों में संभलकर रहिएगा। असंयमित व्यवहार परेशानी में डाल सकता है।

धनु राशि:- आज का दिन आपकी आय में वृद्धि और लाभ होने का संकेत मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न होगा। व्यापार से लाभ होगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा । वाणी पर संयम रखें।

मकर राशि:- आज संपत्ति के दस्तावेज बनवाने हेतु आज का दिन उचित है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और उच्च अधिकारी वर्ग आप को प्रोत्साहित करेंगे। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। परिवार में वातावरण शातिपूर्ण व आनंदपूर्ण रहेगा। सामाजिक तथा आर्थिक लाभ होगा।

कुम्भ राशि:- आज का दिन लाभप्रद है। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे और मान- सम्मान में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद घर का वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिए आवेशपूर्ण मन पर संयम रखें। धन का अधिक खर्च न हो इसका ख्याल रखें।

मीन राशि:- आज का दिन सब प्रकार से आपके लिए लाभदायी है। आप कोई परोपकार का कार्य करेंगे। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार-वृद्धि होगी। व्यापार से सम्बंधित प्रवास का योग बन रहा है। पिता और बड़ों से आशीर्वाद व लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

Next Story