धर्म-कर्म

Horoscope for today: आज का राशिफल, शुक्रवार 20 मई 2022 का राशिफल

Shiv Kumar Mishra
19 May 2022 1:12 PM GMT
Aaj ka Rashifal 3 april 2022: रविवार 03 अप्रैल से, शनिवार 09 अप्रैल 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल
x

Aaj ka Rashifal 3 april 2022: रविवार 03 अप्रैल से, शनिवार 09 अप्रैल 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

पंचांग

ज्येष्ठ मासे, कृष्ण पक्षे

तिथि पंचमी 17:28:27

नक्षत्र उत्तराषाढा 25:17:05

योग शुभ 11:23:23

करण कौलव 06:53:09

करण तैतुल 17:28:27

करण गर 28:10:00

वार शुक्रवार

चन्द्र राशि धनु 08:44:11

चन्द्र राशि मकर 08:44:11

सूर्य राशि वृष

रितु वसंत

आयन उत्तरायण

संवत्सर राक्षस

विक्रम संवत 2079 विक्रम संवत

शाका संवत 1944 शाका 1944

राशिफल:-

मेष राशि:- आज यात्रा के योग हैं या जीवन में, पारिवारिक, करियर, किसी भी क्षेत्र में नई यात्रा शुरू हो सकती हैं। कार्ड की सलाह है जल्दबाजी ना करें, जल्दबाजी के निर्णय आपको महंगे साबित हो सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। आप व्यवहार से उदार होंगे, दया भाव आपके अंदर ज्यादा होगी।

वृष राशि:- आज आप अपने करियर में आगे बढ़ सकते हैं। शिक्षा के बहुत अच्छे योग हैं। आप अपने व्यवहार में मिठास रखने के कारण सबके चहेते होंगे। अपने संस्कार को बरकरार रखिए, आपके लिए जीवन में सफल साबित हो सकती हैं।

मिथुन राशि:- आज आपको कोई नई सफलता मिल सकती है, आपको कई लोगों का रोल मॉडल बनने के लिए काम करना होगा। आप टीम लीडर की भूमिका अच्छे से निभा सकते हैं। आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आपके किसी पुराने काम के लिए आपको आज सम्मानित किया जा सकता है।

कर्क राशि:- आप समय रहते काम को पूरा कर लें। आपके आसपास की परिस्थितियां विपरीत हो सकती है। किसी तरह का हल्ला मचेगा, जिससे आपको झुंझलाहट ओर क्रोध आएगा। मन को शांत रखें। लंबे समय से भूमि संबंधी कार्य रुका हुआ है, उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। समय रहते कार्य करे।

सिंह राशि:- आज आपके लिए बड़े सपने लेकर आया है। सपनों को पूरा करने के लिए प्रयासों में तेजी लानी होगी। समय आपको अपने-पराए की पहचान करा देगा। साथी के व्यवहार में परिवर्तन आ सकता है। पुराने कामों के पूरा होने की उम्मीद बनेगी। लेकिन, किसी भी परिणाम में हकीकत से दूर न होना, आपके लिए फायदेमंद होगा।

कन्या राशि:- आज आप अपने कार्य मे कुशल रहेंगे। आपके तरीकों से आपको ज्यादा काम मिलेगा, जिससे आप सफलता की ओर अग्रसर होंगे। आप अपनी पहचान खुद बनाने की क्षमता रखते हैं। स्वभाव से आप चतुर, बहादुर हैं, जिससे आपकी पहचान भीड़ में अलग होगी। इसी दिशा में कार्य करे।

तुला राशि:- आज आपके अंदर समर्पण के भाव होंगे। आपके विचार उदार प्रकृति के होंगे। अपने सहयोगी से बच कर रहें, इनसे विवाद होने के कारण मानसिक अशांति बनी रहेगी। कार्य मे कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। बदलाव आपके लिए शुभ संकेत साबित होंगे। अपने आप को उदासी से दूर रखें।

वृश्चिक राशि:- आज आपको अपने अंदर जागरुकता लानी होगी। यह समय है, फिर से वापसी करने का। अपनी आत्म शक्ति को पहचानना होगा। कोई भी कार्य करने के पहले सावधानी बरतनी होगी। निर्णय की स्थिति में विवेक से काम लेना होगा।

धनु राशि:- अनचाहा बदलाव होने से आपको सब खत्म सा लगेगा। आप हारा हुआ महसूस करेंगे। जरूरी कार्यों को आज के दिन के लिए टाल दें। आज के दिन किस्मत को ना आजमाएं।

मकर राशि:- आज आप अपने कामों व अपने द्वारा की गई मेहनत से असंतुष्ट हो सकते हैं। अपने सहयोगियों के प्रति ज्यादा दयालु ना रहें, इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। यह समय है कामों को पुनः मूल्यांकन करके गलती को सुधारने का। संघर्ष जारी रखें, हमेशा के लिए समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

कुम्भ राशि:- आज आपका झुकाव भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर ज्यादा रहेगा। खर्च बढ़ने की संभावना है। पुराने अच्छे कामों का परिणाम मिलने से आप प्रसन्न होंगे। आप अपने खुद के ख्याल रखने पर ज्यादा जोर देंगे। एकांत आपको ज्यादा पसंद आएगा। अकेला रहने में अच्छा महसूस करेंगे।

मीन राशि:- आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों व समृद्धि से भरा हुआ रहेगा। व्यापार में समृद्धि होने के योग हैं। पुराने रुके काम पूरे हो सकते हैं। रिश्तों में सुधार होगा व नई ताजगी का अनुभव होगा। जो आपको नई ऊर्जा प्रदान करेगा।नए कार्य शुरू कर सकते हैं। सफलता के पूरे योग हैं।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

Next Story