धर्म-कर्म

आज का राशिफल:- सोमवार 27 सितम्बर 2021

Shiv Kumar Mishra
27 Sep 2021 2:43 AM GMT
Horoscope for today Monday 29 March 2022: आज का राशिफल, सोमवार 29 मार्च 2022, किस राशि के खुले भाग्य
x

horoscope for today

राशिफल:-

मेष राशि:- आज शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। वस्त्राभूषण और आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होगा। वैचारिक रूप से दृढता रहेगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा। दिन सुखपूर्वक बितायेंगे। बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन उत्तम है।

वृष राशि:- आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। हरेक विषय में संयमित व्यवहार अनर्थ होने से बचा लेगा। मन चिंताग्रस्त रहेगा एवं निजी सम्बंधियों से अनबन के योग हैं, लेकिन फिर भी कोई अनिष्ट नहीं होगा। स्वास्थ्य के बारे में चिंता होगी।

मिथुन राशि:- आज का दिन आपकी आय में वृद्धि और लाभ होने का संकेत मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न होगा। व्यापार से लाभ होगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा । वाणी पर संयम रखें।

कर्क राशि:- आज आकस्मिक धन-लाभ हो सकता है। परिवार के लोगों से विवाद होने की संभावना है जिससे घर का बिगाड़ सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की प्रसन्नता आप पर बनी रहेगी। विद्यार्थियों को आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। नकारात्मक विचारों पर संयम रखें।

सिंह राशि:- आज प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करे। शारीरिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायक है। आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी बनी रहेगी।

कन्या राशि:- आज का दिन सब प्रकार से आपके लिए लाभदायी है। आप कोई परोपकार का कार्य करेंगे। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार-वृद्धि होगी। व्यापार से सम्बंधित प्रवास का योग बन रहा है। पिता और बड़ों से आशीर्वाद व लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

तुला राशि:- आज तुला राशि वाले जातको को अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखने का सलाह देते हैं। आज आपको मानसिक रूप से थकान का अनुभव हो सकता है व अधिक परिश्रम करने के बावजूद फल की प्राप्ति कम होगी। आपको संतान के विषय में चिंता हो सकती है। अधिक व्यस्तता के कारण परिवार को कम समय दे पाएंगे, लेकिन कार्यो में सफलता मिलेगी। पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि:- आज दिन की शुरुआत में आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। बैचेनी के परिणाम स्वरुप आपके शरीर पर विपरीत असर पड़ेगा। शरीर में कोई भी तकलीफ नहीं होगी फिर भी आप बैचेनी का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। छात्रों का पढ़ने-लिखने में मन कम लगेगा।

धनु राशि:- आज का दिन मध्यम रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी की सलाह है। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी। तन-मन-धन सभी में बाधाएं रहेगी। आज किसी भी कार्य को प्रारंभ न करें और प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी प्रकार की चर्चा से बचें।

मकर राशि:- आज छाती में पीड़ा अथवा अन्य विकार से भी कष्ट की अनुभूति होगी। घर में सदस्यों के साथ उग्र चर्चा या वाद-विवाद हो जाने से भी मन में दुख बना रहेगा। आप का दिन प्रतिकूलताओं भरा पड़ा है। कोई भी नया कार्य प्रारंभ न करें।

कुम्भ राशि:- आपका आज का दिन शुभफलदायी है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा व भाई-बंधुओं के साथ समय बीतेगा। किसी सुंदर स्थल पर घूमने जाना सकते हैं। मित्रों और स्वजनों से भेंट होने के योग हैं। कार्य में सफलता से मित्र खुश होंगे। कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि बनेगी।

मीन राशि:- आज आपका दिन शुभ है। । वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा और मन भी प्रसन्न होगा। सुखप्रद प्रसंग बनेंगे। बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आने से संतोष का भाव रहेगा।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

Next Story