धर्म-कर्म

आज का राशिफल:- गुरुवार 21 अक्तूबर 2021

Shiv Kumar Mishra
21 Oct 2021 2:50 AM GMT
Horoscope for today Monday 29 March 2022: आज का राशिफल, सोमवार 29 मार्च 2022, किस राशि के खुले भाग्य
x

horoscope for today

राशिफल:-

मेष राशि :- नोकरी एवम रोजगार मिलने का योग हैं। देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। समय अनुकूल चल रहा है। अपने समय का सदुपयोग करना ही श्रेष्ठकर रहेगा। लाभ मिलेगा। ऋण से मुक्ति मिलेगा। लाभकारी योजनाएं बनेंगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार, निवेश, नौकरी लाभकारी रहेंगे।

सावधानी:- वाणी पर नियंत्रण रखें,

उपाय:- लाल चंदन भगवान सूर्यदेव को अर्पण करें

वृष राशि:- समस्त समस्याओ का समाधान होगा।लाभ का योग बन रहा है। संतान सुख प्राप्त का योग बन रहा है। संतान की चिंता समाप्त होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। निवेश, व्यापार-नौकरी लाभ देंगे। यात्रा मंगलकारी रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे।

सावधानी:- अपने समय का सदुपयोग करें.

उपाय:- सफेद वस्त्र दान करें.पत्नी एवम माँ का सम्मान करें।

मिथुन राशि:- वाद-विवाद से वचना ही लाभप्रद रहेगा। यात्रा एवम मित्रो से लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिग्यो के लिए श्रेष्ठ समय चल रहा है। पदोन्नति का योग तथा नये व्यापर से लाभ मिलेगा शुभ घटनाओं के होने का प्रबल योग है। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करेंं। शुभ समाचार मिलेंगे।

सावधानी:- खान पान पर नियंत्रण रखें।

उपाय:- हरा वस्त्र दान करें किसी जरूरतमन्द को।

कर्क राशि:- सद्बुद्धि एवम आध्यत्म में रूचि बढ़ेगी।राजनैतिक लाभ मिलेगा.दूर देश की यात्रा होगी। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। शत्रु चिंतित करेंगे। संपत्ति से लाभ होगा। निवेश तथा नौकरी के अनुकूल परिणाम होंगे। यात्रा हो सकती है।

सावधानी:- शेयर में पूंजी निवेश करने से बचे.

उपाय:- मोती एवम चाँदी दान करें अपनी पत्नी अथवा माता जी को।

सिंह राशि:- आलस्य का परित्याग श्रेयस्कर रहेगा। मनोबल बढ़ेगा। कार्य में मन लगाना श्रेयस्कर रहेगा। पराक्रम से लाभ तथा सम्मान बढ़ेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। आवेश में कोई कार्य नहीं करें।

सावधानी:- गुस्सा पर नियंत्रण रखें। पिता से वाद विवाद न करें।

उपाय:- लाल चंदन,लाल पुष्प भगवान भाष्कर को अर्पित करें।

कन्या राशि:- सलाह एवम मशविरा से लाभ मिलने का योग है। बुद्धि के कार्य लाभ देंगे। निवेश, नौकरी में लाभ होगा. यात्रा मंगलकारी होगी। जोखिम न उठाएं। शत्रु शांत रहेंगे। लाभदायक समाचार मिलेंगे।

सावधानी:- अपनी गोपनियता बरते.

उपाय:- गोशाला में गाय को अपने वजन के बराबर हरा चारा अर्पित करें।

तुला राशि:- मान सम्मान में वृद्धि, व्यापार में वृद्धि का योग है। उत्तम समय है। लाभ प्राप्त करने का। यात्रा से लाभ होगा। नये रोजगार से लाभ मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा पदोन्नति का योग है।

सावधानी:- रोग एवं शत्रु से सावधानी बरते।

उपाय:- अपनी बहन को लाल वस्त्र उपहार स्वरूप दें।

वृश्चिक राशि:- पराक्रम से लाभ एवम मान प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। व्यापार में लाभकारी सौदे होंगे। विद्यार्थी के सफलता का समय चल रहा है। धन ‍अर्जित करेंंगे। यात्रा हो सकती है। स्थायी संपत्ति के मामलो से लाभ मिलने का योग है।

सावधानी:- अति विश्वास करना नुकसानदेह हो सकता है।

उपाय:- श्री हनुमान कवच का पाठ करना आपके लिए हित प्रद रहेगा।

धनु राशि:- व्यापार निवेश में जोखिम उठाने से लाभ बढ़ेगा। नौकरी आदि में प्रमोशन मिल सकता है। विरोधी परास्त होंगे। कार्य में मित्रों की मदद से सफलता मिलने का योग है। शुभ कार्य एवम संतान लाभ का योग बन रहा है।

सावधानी:- नये कार्य करने से बचे।

उपाय:- गुरु माता का नवीन वस्त्र गुरुवार को आदर सहित दान दें।

मकर राशि:- देश विदेश की यात्रा का योग है। मान सम्मान में वृद्धि होने का योग है। शुभ कार्य होंगे। यात्रा से लाभ और व्यापार में निवेश से लाभ प्राप्त होंगे। सरकारी नौकरी तथा साक्षात्कार में बुलावा आ सकता है। शुभ समय है। वाणी पर संयम आवश्यक है।

सावधानी:- तेज गति का वाहन चलाने से परहेज करें।

उपाय:- ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट स्वाहा मंत्र का नियमित जाप करें।

कुम्भ राशि:- आर्थिक स्थिति सुद्रढ़ होगा.मनोबल बढ़ेगा। विरोधियो से कष्ट मिल सकता है। शुभ घटनाये घटित हो सकता है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगा। रोग एवम शत्रु से परास्त होंगे। अपनी गोपनीयता बरते

उपाय:- काली वस्तु का दान करें.पक्षियों को दाना खिलाएं।

मीन राशि:- रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा. योजनाएं लाभ देंगी। बहुत दिनों से चिर प्रतीक्षित रुका हुआ धन वापस आएगा। निवेश लाभकारी रहेगा. भागदौड़ बनी रहेगी बाधाओं के साथ कार्यो में सफलता मिलेगी।

सावधानी:- पूंजी निवेश करते समय राय मशविरा करना हितकर रहेगा।

उपाय:- पीले वस्तु का दान करें.भगवान विष्णु जी की आराधना करें।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

Next Story