धर्म-कर्म

आज का राशिफल: गुरुवार 22 जुलाई 2021

Shiv Kumar Mishra
22 July 2021 3:13 AM GMT
आज का राशिफल: गुरुवार 22 जुलाई 2021
x

राशिफल:-

मेष राशि:- चिंता त्यागें, जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आपके वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आपके शत्रु नुक्सान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमान जी के सेवा से लाभ होगा।

वृष राशि:- पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौज-मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।

मिथुन राशि:- समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।

कर्क राशि:- किसी अनजान पर भरोसा ना करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खान-पान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अकस्मात आये खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

सिंह राशि:- व्यापारिक उन्नति के अवसर है। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें।

कन्या राशि:- धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई-बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

तुला राशि:- कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा।यात्रा के योग बन रहे हैं।बचकर नही रहने से किसी बहुत करीबी से शारीरिक मानसिक क्षति संभव है। परमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।

वृश्चिक राशि:- बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकारण खरीद सकते हैं।

धनु राशि:- ग्रह अनुकूल है। आज के दिन आपके कार्यों में गती आयेगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।

मकर राशि:- आपकी सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों की दुवा भी है। स्वास्थ पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती है। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

कुम्भ राशि:- कानूनी अडचनें आ सकती है। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तैल व्यापारी आज ज्यदा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग है। नया व्यपार शुरू हो पायेगा।

मीन राशि:- जीवन बहुत छोटा है। समय रहते अपनी गलतियां सुधार लें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

Next Story