धर्म-कर्म

Horoscope for today: आज का राशिफल:- बुधवार 28 जुलाई 2021

Shiv Kumar Mishra
28 July 2021 2:29 AM GMT
Horoscope for today: आज का राशिफल:- बुधवार 28 जुलाई 2021
x

राशिफल:-

मेष राशि:- आज आपके मन में कई विचार हावी होंगे। एक से अधिक कार्यों को हाथ में न लें। काम के प्रति अरुचि रहेगी। आवश्यकता से अधिक काम के कारण शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव होगा। सुबह से सायंकाल तक कोई भी काम पूरा नहीं होगा। हालांकि, कई अधूरे कामों के कारण सामाजिक प्रसंग में भी आप पर्याप्त ध्यान नहीं दे सकेंगे।

वृष राशि:- आज मानसिक अशांति रहेगी। अशुभ समाचार मिल सकता है। भावुकता की मात्रा अधिक रहेगी व भविष्य को लेकर चितिंत रहेंगे। कामकाज में रूकावटें होंगी और मेहनत का उचित फल नहीं मिलेगा। कोई नया काम करने या बाहर जाने का निश्चय किया हो तो वह अधुरा रह सकता है। इस समय ध्यान, आध्यात्मिकता बढ़ाकर आंतरिक शक्ति और ऊर्जा बढ़ाये।

मिथुन राशि:- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आपको आज उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। परिवार में उत्सव और उल्लास का माहौल रहेगा व मन की भावनात्मकता में वृद्धि होगी। मां की ओर से लाभ होगा और विवाह का सुख भी प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि:- आज ऑफिस एवं व्यवसाय क्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेगी। किसी आवश्यक कार्य के लिए बाहर जाने का अवसर मिल सकता है। खान-पान एवं घूमने-फिरने के दौरान विशेष ध्यान रखें। आकस्मिक खर्च के योग बन रहे हैं। घुटनों का दर्द हो सकता है। क्रोध से दूर रहिये।

सिंह राशि:- आज का दिन लाभप्रद है। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे और मान- सम्मान में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद घर का वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिए आवेशपूर्ण मन पर संयम रखें। धन का अधिक खर्च न हो इसका ख्याल रखें।

कन्या राशि:- आज का दिन सब प्रकार से आपके लिए लाभदायी है। आप कोई परोपकार का कार्य करेंगे। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार-वृद्धि होगी। व्यापार से सम्बंधित प्रवास का योग बन रहा है। पिता और बड़ों से आशीर्वाद व लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।।

तुला राशि:- आज आप आध्यात्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। गहन चिंतनशक्ति इस कार्य में आपकी सहायता करेगी। शत्रुओं से संभलकर चलें। आज नए कार्य का प्रारंभ न करें। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि:- आज आपके व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगा। आज आपको धन लाभ होने की भी संभावना है।

धनु राशि:- आज के दिन मनोरंजन तथा आनंद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे। मित्रों तथा परिवार के साथ खुशनुमा वातावरण रहेगा। समाज में सम्मान और यश भी बढ़ेगा और दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

मकर राशि:- आज का दिन आपके लिए आनंददायक होगा व परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आवश्यक कार्यों में धन खर्च होगा, फिर भी आर्थिक लाभ के लिए दिन अच्छा है। नौकरी करने वालों के लिए कार्यालय में आज वातावरण अनुकूल मिलेगा।

कुम्भ राशि:- आज धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। नए कार्य का प्रारंभ होंगे। विदेश से शुभ समाचार मिल सकते हैं। पूंजी-निवेश करनेवालों के लिए समय लाभदायक होगा। मध्याहन के बाद आप पर भावना हावी होगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संपत्ति से सम्बंधित कार्यों के लिए आज का दिन उचित नहीं है।

मीन राशि:- आज आप किसी भी प्रकार की निर्णयात्मक स्थिति पर नहीं पहुंच पाएंगे इसलिए नए कार्य प्रारंभ न करें। आज मौन रहें तो ही बुद्धिमानी है, नहीं तो किसी से मनमुटाव हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लेंगे। पूंजी-निवेश करना आज आप के हित में होगा।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

Next Story