धर्म-कर्म

Horoscope Today: आज का दैनिक राशिफल

Satyapal Singh Kaushik
28 March 2023 3:30 AM GMT
Horoscope Today: आज का दैनिक राशिफल
x
आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के बारे में विस्तार से

मेष राशि- पराक्रमी बने रहेंगे। यह पराक्रम आपके व्यावसायिक रूप से नए दृष्टिकोण को पैदा करेगा। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली है। व्यापार अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- ऊर्जावान महसूस करेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य की अच्छी स्थिति। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली या खराब दिख रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय सही दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान में दूरी रहेगी। व्यापार भी मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत रहेगा। थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सूर्य को जल देते रहें, शुभ होगा।

कन्या राशि- शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार भी अच्छा चलता रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- प्रेम विवाह की संभावना बढ़ेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान व व्यापार अति उत्तम है। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। क्रोध पर काबू रखें। विद्यार्थी लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य नरम गरम। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा चलेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य बढ़िया, प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी बहुत अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story