धर्म-कर्म

AAJ KA RASHIFAL: आज आपका राशिफल कैसा है, इन राशियों के खुलेंगे भाग्य

Shiv Kumar Mishra
6 Nov 2022 5:21 AM GMT
Todays Horoscope, Horoscope, Aquarius, Pisces, Aries, Taurus, Capricorn, Libra, Leo, Cancer, Virgo,Gemini,
x

Today's Horoscope, Horoscope, Aquarius, Pisces, Aries, Taurus, Capricorn, Libra, Leo, Cancer, Virgo,Gemini,

राशिफल:-

मेष राशि:- आप आज विनम्र और उदार स्वभाव का प्रदर्शन करेंगे। काम की जगह पर आपको प्रशंसा मिलेगी। आपकी मेहनत की सराहना की जाएगी। भले ही आप अपने परिवार को अत्यधिक महत्व देते हैं, लेकिन यह इरादा लंबे समय तक काम करने की आवश्यकता के कारण प्रभावित होगा।

वृष राशि:- आज आपका पूरा ध्यान अपने प्यार पर होगा। आप उत्साहित महसूस करेंगे लेकिन काम के प्रति आपकी प्रतिबद्धता कम रहेगी। इसलिए अगर आपके सीनियर आप पर नाराज होते हैं तो हैरान होने की बात नहीं है।

मिथुन राशि:- नया प्रोजोक्ट शुरू करने के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा है। अगर आप प्रशासक हैं या किसी कंपनी में बड़े पद पर हैं तो आज आपके काम की तारीफ हर तरफ होगी और दूसरे लोग आपको नोटिस करेंगे।

कर्क राशि:- आज का दिन आपके लिए व्यस्त और थकाने वाला है। इससे संभवत: आज का दिन आपके लिए नीरस होगा। इसे दूर करने के लिए आज आप कोई रचनात्मक काम कर सकते हैं या फिर थोड़ा ब्रेक लेकर कुछ ऐसा कम कर सकते हैं जो आपको पसंद हो।

सिंह राशि:- आप आज टीम वर्क में खुद को शामिल करेंगे और जांच या किसी बात की छानबीन जैसे कामों में व्यस्त होंगे। आप अपने विचार अपने दोस्तों के आधार पर बनायेंगे। आज आप अपने करीबी दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कन्या राशि:- आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उत्साह और आत्मविश्वास की वजह से आप उसे करने में कामयाब होंगे। दूसरे लोग भी इसके लिए आपकी प्रशंसा करेंगे। आप आज नये कपड़े और दूसरी चीजें खरीदेंगे, जिसके बारे में आप काफी पहले से योजना बना रहे थे।

तुला राशि:- आप अपनी रचनात्मकता के कारण आज किसी नई जगह पर जाएंगे और कुछ नये लोगों से भी मिल सकते हैं। आज का दिन आपके लिए रोमांच से भरा है। इसलिए हर तरह की हैरान करने वाली खबरों और रोमांचक दिन के लिए तैयार रहिए।

वृश्चिक राशि:- आज आपके लिए अच्छा से कुछ और बेहतर करने का मौका है। इस दिन को अपनी जिंदगी और खुद में और बेहतरी के तौर पर देखिए। आपके लिए कुछ नई चीजें करने का भी समय है। दिन मनोरंजन दायक रहेगा, धनार्जन होगा।

धनु राशि:- आप आज अपने बुरे और अच्छे अनुभव छोड़ आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। मानसिक तौर पर आप पॉजिटिव महसूस करेंगे। इस वजह से आप हल्का महसूस करेंगे। आज आप अपने प्रियजनों या परिवार वालों के साथ रहना पसंद करेंगे।

मकर राशि:- आप अगर रचनात्मक क्षेत्र में हैं, खासकर कलाकार हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ और अच्छा है। आप रेडियो जॉकी या टीवी एंकर हैं तो इस दिन को अपनी डायरी में नोट कर लीजिए। ये दिन आपके लिए यादगार होने वाला है।

कुम्भ राशि:- आप भले ही इन दिनों सावधान हैं, इसके बावजूद आपको और सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर ये सावधावी किसी लीगल दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने समय बरतनी है। अगर आप ब्रोकर या डीलर हैं तो ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।

मीन राशि:- आप भौतिकवाद से सादगी की ओर बढ़ने की सोच रहे हैं। आपके दोस्त और परिवार वाले भी आपमें आए इस बदलाव को देखकर खुश हैं। शाम को आप किसी मंदिर या धार्मिक स्थल जा सकते हैं। आप सही रास्ते पर हैं।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

Next Story