राशिफल

14 नवंबर को मेष राशि वालों के लिये सफल रहेगा दिन, जानिये बाकी राशियों का हाल

Know the horoscope of November 14 and the most accurate prediction
x

14 नवंबर को मेष राशि वालों के लिये सफल रहेगा दिन

14 नवंबर का राशिफल कैसा रहेगा, किस राशि के लोगों के लिए लाभकारी होगा, यहां जानिए

मेष राशि-मेष राशि के लोगों के लिए आज के दिन किसी कार्य को लेकर यात्रा कर सकते हैं। आज दिन सामान्य है लेकिन आज आपको सावधानी बरतनी होगी। आज अपने ही लोग आप के विरोध में खड़े हो सकते हैं। गुस्सा होने से बचना होगा आपको। अच्छी बात यह है कि मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। जीवन साथी से भरपूर प्रेम आपको मिलने वाला है आज स्वादिस्ट भोजन का आनंद ले साकते हैं और साथ में खुश रह सकते है।

वृषभ राशि-आज अपने कार्य पूरे करने के लिए दूसरों का सहयोग ले सकते हैं। दूसरों का सम्मान करना भी जरूरी है। जितना आप दूसरों को सम्मान देंगे आपको उतनी ही प्रतिष्ठा समाज में मिलने वाली है। आज धन लाभ के योग आपके भाग्य में दिखाई दे रहे हैं।

मिथुन राशि-आज खुद से बातें करें जो कार्य आप कर रहे हैं उन पर चिंतन मनन भी करें। आज कुछ रचनात्मक करने का दिन है। आज दैनिक कार्यों के लिए आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी।

कर्क राशि-आज अचानक यात्रा का योग बन सकता है। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए शुभ होने वाला है। धन अर्जित करने के अवसर आज आपको मिल रहे हैं। कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थकान भरा हो सकता है। आज आपका कोई करीबी मित्र आपके कार्यों में उलझनें पैदा कर सकता है।

सिंह राशि-आज दोपहर तक कुछ समस्या आ सकती हैं। दोपहर बाद एक बार फिर से हालात सामान्य हो जाएंगे और ग्रहों की चाल बदलने से आर्थिक लाभ के योग आपके लिए बनेंगे। आज का दिन ईश्वर की आराधना करने का दिन है। इससे आपके मन को शांति मिलेगी।

कन्या राशि-आज दैनिक कार्यों में कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। छोटे-छोटे कार्यों के लिए आपको बड़ी मेहनत आज करनी पड़ सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो सामान्य लाभ के योग आपकी राशि में आज बने हुए हैं। आज कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में आपको हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। इससे आपका मानसम्मान बढ़ेगा और नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।

तुला राशि-आज आपको भागदौड़ की जिंदगी से अलग हटकर थोड़ा आराम करना चाहिए। आज खुद से बातें करने का दिन है। खुद की कार्य क्षमता को बढ़ाने का दिन है। अपने कार्य करने के तरीके में बदलाव करने का दिन है। आज कुछ ऐसे लोग मिलेंगे जो भविष्य में आपकी तरक्की के लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि-आज आपको गुस्से से बचने की आवश्यकता है। आज जितना सम्मान आप दूसरों का करेंगे उतना ही प्यार और सम्मान आपको मिलने वाला है। आज खर्च के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं।

धनु राशि-आज आर्थिक लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज कोई ऐसा काम आप कर सकते हैं जिससे भविष्य तक आपको इनकम मिले। आप दूसरों पर जल्दी ही विश्वास कर लेते हैं लेकिन आज ऐसा करने से आपको बचना होगा। यात्रा करते समय आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मकर राशि-आज दैनिक कार्यों के लिए अधिक भागदौड़ आपको करनी पड़ सकती है। आज जीवनसाथी से भरपूर प्रेम आपको मिलने वाला है। आज जीवन साथी से मन की बातें कीजिए। इससे रिश्तो में मजबूती आएगी और विश्वास बढ़ेगा।

कुम्भ राशि-आज कोई पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज अचानक यात्रा के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज की गई यात्रा आपके लिए फायदेमंद है और इससे आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी आज खरीदारी करते समय आपको स्मार्ट बनने की आवश्यकता है। आज जो सामान आपके पास हैं उनसे ही काम चलाने की कोशिश करें।

मीन राशि-आज अधिक बोलने से बचें। सेहत ठीक रहेगी। मीन राशि वालों को थोड़ा सा दिमाग इस्तेमाल करना होगा। थोड़े सी मेहनत और थोड़े से दिमाग से आज आप धन अर्जित कर सकते हैं।

Also Read: यूपी के बरेली में हाई सिक्योरिटी जोन में दिन दहाड़े साढ़े 8 लाख की लूट

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story