धर्म-कर्म

आज से इन राशियों पर कृपा करेंगी धन की देवी मां लक्ष्मी

सुजीत गुप्ता
1 Jan 2022 10:41 AM GMT
आज से इन राशियों पर कृपा करेंगी धन की देवी मां लक्ष्मी
x

नए साल 2022 की शुरुआत आज से हो गई है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार साल 2022 में कुछ राशि वालों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। आइए जानते हैं साल 2022 में किन राशियों पर करेंगी धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा।

मेष राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। खर्चों में कमी आएगी। यह साल लेन- देन के लिए काफी शुभ रहेगा। निवेश करने से लाभ होगा। इस साल नया कार्य प्रारंभ किया जा सकता है। नौकरी और व्यापार के लिए साल 2022 किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है। कल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, 365 दिनों तक मनाएंगे जश्न, देखें क्या आपका भी बदलने वाला है भाग्य

सिंह राशि- सिंह राशि वाले जातकों के लिए साल 2022 बेहद शुभ रहने वाला है। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। आने वाले साल में आप नया मकान या घर खरीद सकते हैं। लेन- देन के लिए समय शुभ है। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो जाएगी। मां लक्ष्मी की कृपा से सारे बिगड़े काम बन जाएंगे।

वृश्चिक राशि- आर्थिक रूप से वृश्चिक राशि के लिए साल 2022 काफी शुभ रहने वाला है। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। व्यापार के लिए ये समय काफी शुभ है। धन- लाभ होगा। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। वृश्चिक राशि के जातक साल 2022 में कुछ नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

मीन राशि- साल 2022 में मीन राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निवेश करने से लाभ होगा, मां लक्ष्मी की कृपा से धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यापारी वर्ग के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। मीन राशि के जातकों के लिए साल 2022 शुभ कहा जा सकता है।

Next Story