राशिफल

15 अक्टूबर को कुछ राशियों में दिख रही उन्नति, जानिए कैसा रहेगा दिन

Sonali kesarwani
14 Oct 2023 12:48 PM GMT
15 अक्टूबर को कुछ राशियों में दिख रही उन्नति, जानिए कैसा रहेगा दिन
x
15 अक्टूबर को कुछ राशियों के लिए दिन काफी अच्छा दिन रहेगा। इन राशियों पर उन्नति की किरण दिख रही है।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर यदि कोई चिंता सता रही थी, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। आप अपने खर्चों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़ें, तभी उनके सभी काम पूरे होंगे। सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। माता-पिता से आप अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में सुधार लेकर आएगा। रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आप अपने व्यर्थ के खर्चों को बढ़ा सकते हैं।

कर्क राशि

आज का दिन आपकी सुख व समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। निजी जीवन में आप सावधानी बरतें। व्यक्तिगत विषयों पर आपका पूरा फोकस बढ़ेगा।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में यदि कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए, तो आप उसमें ढील ना बरतें।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी योग्यता अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

तुला राशि

आज का दिन आपकी साख व सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ किसी दूसरे काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। यदि आपने किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो वह आपके लिए कोई नहीं समस्या खड़ी कर सकते है। अपने कामों को आप धैर्य रखकर निपटाएं, तभी वह समय से पूरा हो सकता है।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसके बाद आपकी पद में भी वृद्धि होगी, जो लोग नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, तो उन्हें कोई अच्छा अवसर आ सकता है।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों के प्रति अग्रसर होने के लिए रहेगा। आपको दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप कुछ कामों की सूची बनाकर आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखा कर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। किसी जोखिम भरे काम को करने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है। अपने खान-पान में अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।

Also Read: वाराणसी के कीनाराम आश्रम पर चलेग बाबा का बुलडोजर! करोड़ों की है इसकी कीमत

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

    Next Story