धर्म-कर्म

साप्ताहिक राशिफल:-रविवार 07 नवम्बर 2021 से, शनिवार 13 नवम्बर 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Shiv Kumar Mishra
7 Nov 2021 4:05 AM GMT
साप्ताहिक राशिफल:-रविवार 07 नवम्बर 2021 से, शनिवार  13 नवम्बर 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल
x
मेष राशि:- नौकरी और बिजनेस के कुछ मामलों में आप लकी रहेंगे। लंबी बहस में पड़ेंगे, तो अपना ही नुकसान करवा सकते हैं। अपने कामकाज पर ध्यान दें। इन दिनों में जमीन-जायदाद के सौदों में फायदा होने के योग बन रहे हैं। लोग आपकी ईमानदारी की तारीफ कर सकते हैं। नए काम की योजनाएं बन सकती हैं।

मेष राशि:- नौकरी और बिजनेस के कुछ मामलों में आप लकी रहेंगे। लंबी बहस में पड़ेंगे, तो अपना ही नुकसान करवा सकते हैं। अपने कामकाज पर ध्यान दें। इन दिनों में जमीन-जायदाद के सौदों में फायदा होने के योग बन रहे हैं। लोग आपकी ईमानदारी की तारीफ कर सकते हैं। नए काम की योजनाएं बन सकती हैं। इन दिनों में आप लोगों को आकर्षित करेंगे। यात्राओं के योग बन रहे हैं। संतान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इंटरव्यू और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। सप्ताह के आखिरी दिनों में दोस्तों, भाइयों या साथ काम करने वालों की मदद नहीं मिलने से भी आपका मूड खराब हो सकता है।

वृष राशि:- ज्यादातर मामलों में यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठीक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके खर्चे बढ़े हुए रहेंगे। पुरस्कार, सम्मान, प्रमोशन, प्रतियोगिता में भी जीत हासिल हो सकती है। कोई अच्छी खबर इन दिनों में मिल सकती है। मन में उत्साह और उम्मीदें भी हो सकती हैं। हालांकि, बार-बार कई तरह के विचार आप पर हावी रहेंगे। जिनसे एकाग्रता में परेशानी हो सकती हैं। आप बहुत चतुराई से बात करेंगे। इन दिनों में कोई आपको चैलेंज कर सकता है। कोई भी फैसला बहुत सोच- विचार कर ही लें। किसी काम की टेंशन लगातार हो सकती है। उसका जल्दी ही समाधान हो सकता है। अचानक धन मिलने के भी योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि:- भूमि, भवन, वाहन से फायदा हो सकता है। यात्राएं भी होंगी। धन लाभ के योग बन रहे है। किसी व्यक्ति विशेष से भी विवाद होने के योग बन रहे हैं। किसी ऐसे काम में या ऐसी बहस में उलझ सकते हैं, जिसका कोई परिणाम न निकलना हो। किसी पार्टटाइम काम की जरूरत आपको महसूस हो सकती है। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। बिजनेस के लिए सप्ताह शुभ रहेगा।

कर्क राशि:- कर्क राशि वाले लोगों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। कोई खास उथल-पुथल नहीं होगी। कार्यक्षेत्र के साथ-साथ योजनाओं में भी महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। बिना सोचे समझे कोई खरीददारी कर सकते हैं। इस सप्ताह आप लोगों की बातों में फंस सकते हैं। सावधान रहें। इन दिनों में दूसरों का व्यवहार आपके लिए ज्यादा ही संवेदनशील हो सकता है। उसके प्रति भी आपको सचेत रहना होगा। नौकरी में सफलता मिल सकती है। नई चुनौतियां आपको नई दिशाओं में आगे बढ़ा सकती हैं। इस सप्ताह के आखिरी दिनों में आपका पैसा अचानक कहीं अटक सकता है और खर्चा भी बढ़ सकता है। सोचे हुए काम समय पर नहीं होने से आपको थोड़ा मानसिक तनाव भी रहेगा। आप परेशान हो सकते हैं। धीरे-धीरे सप्ताह के आखिरी दिनों तक परेशानियां खत्म हो सकती है। मां का आशीर्वाद लेकर काम के लिए निकले, काम पूरे होने के चांस और बढ़ जाएंगे।

सिंह राशि:- इस सप्ताह की शुरुआत आनंददायक रहेगी। आसपास के लोगों के साथ आपके संबंधों में तालमेल रहेगा। परिवार में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। मान-सम्मान और यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 8, 10 और 11 तारीख के दौरान कार्य में सफलता मिलेगी। मित्रों से लाभ होगा। उनके साथ आपकी अच्छी जमेगी। 12, तारीख को आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। आर्थिक और कागजातों के मामले में किसी पर आंख मूंदकर विश्वास ना करें। खर्च अधिक रहेगा। नौकरी में आर्थिक लाभ की आशा कर सकते हैं। देशाटन का योग बनेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में स्नेह रहेगा।

कन्या राशि:- आर्थिक जरुरतों को पूरा करने के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से खुद को तैयार करेंगे। संतुलित आहार, व्यायाम और काम के साथ आराम पर ध्यान देंगे तो यह आपके लिए एक भाग्यशाली अवधि रहेगी। धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। विदेशगमन हेतु अनुकूल समय है। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। 7, 8, और 9 की शाम तक आप अपने ऊपर अधिक ध्यान देंगे। लिए गए निर्णयों पर पुनः विचार करेंगे। पुराने दिनों को याद करेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। अटके हुए पैसों का प्रवाह खुलेगा। मकान संबंधी कार्यों में लाभ होगा। किसी धार्मिक स्थल के यात्रा-प्रवास पर जाएंगे। नौकरी में पद-प्रभाव बढ़ेगा। अटके हुए सरकारी कामकाज पूरे होंगे। 12 तारीख के दौरान हर एक दिशा से लाभ प्राप्त होगा। घर में किसी मांगलिक शुभ कार्य का आयोजन होगा। बुजुर्गों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। आपकी महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी।

तुला राशि:- व्यापार-व्यवसाय में अहम निर्णय संभलकर लें। सरकारी कामकाज में तकलीफ हो सकती है। उच्च अधिकारियों से संबंध ना बिगाड़ें। ग्रहों की प्रतिकूलता कार्यक्षेत्र में परेशानी दे सकती है। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। आंखों में और सिर में दर्द की शिकायत हो सकती है। सप्ताह मध्य से स्थिति सुधरेगी और पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति हो सकती है। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुख-शांति रहेगी। लघु यात्रा के अवसर आएंगे। समय प्रेम प्रसंग में निकल जाएगा। दूसरों से कोई आशा नहीं करते हुए अपना कार्य खुद करें। इससे आत्मसंतोष भी मिलेगा। घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा। 11, 12 और 13 की शाम तक समय मध्यम फलदायी रहेगा। अपने ऊपर भरोसा रखेंगे तो आपके दिन फलदायी रहेंगे। पिता की तबीयत का ध्यान रखें। विदेश यात्रा में तकलीफ हो सकती है। धार्मिक यात्रा होगी।

वृश्चिक राशि:- जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। 9 तारीख के दौरान आप अपने कौशल से नौकरी या व्यवसाय में उन्नति करेंगे। किसी गणमान्य व्यक्ति से आप मिलेंगे। आलस अनुभव करेंगे और कोई काम करने की कोई इच्छा नहीं होगी। आपका काम समय पर पूरा नहीं होगा। अदालत के काम में कठिनाइयां होंगी। आप अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सकेंगे। खर्चों को लेकर चिंतित नजर आएंगे। हाथ में आने वाला रुपया अटक सकता है। 9, तारीख का समय आपकी कार्य सफलता का रहेगा। आर्थिक मामलों को लेकर मन में संतुष्टि रहेगी।

धनु राशि:- कलाकारों और खिलाड़ियों के लिए खूब उत्तम समय है। अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने का योग है। पिता के साथ अधिक तालमेल रहेगा। मांगलिक प्रसंगों में जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से लाभ होगा। मेहनत की तुलना में कम फल मिले तो निराश न हों प्रयास करते रहें कामयाब होंगे। वाणी और व्यवहार पर संयम रखना जरूरी है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टकराव से बचें। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। कामकाज में विलंब हो सकता है मेहनत जरूर रंग लाएगी। दरवाजे की तरफ पीठ करके पढ़ाई न करें तथा संभव हो तो ईशान अथवा पूर्व के रूम में अध्ययन करे। ऋतुजन्य बीमारियों को छोड़ दें तो कुल मिलाकर स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सप्ताह के मध्य में नौकरी व्‍यवसाय के स्थान पर पदोन्‍नति का समाचार मिलेगा। दांपत्‍यजीवन में मधुरता रहेगी।

मकर राशि:- प्रणय प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी। बेरोजगारों को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार-धंधे में गंभीरता से काम करेंगे। कोई मजबूत निर्णय लेंगे जिससे आपको अधिक लाभ प्राप्त होगा। आपका उदारवादी दृष्टिकोण आपको बहुत ही उत्तम परिणाम दिलाएगा। समाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी बुजुर्ग व्यक्ति का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कामकाज और नौकरी में आप पर काम का दबाव रहेगा। 08 तारीख का दिन अच्छे सबंधों के लिए शुभ है। सामाजिक संपर्क बढ़ सकता हैं। आमदनी में वृद्धि हो सकती है।

कुम्भ राशि:- आर्थिक स्थिति में उत्तरोत्तर सुधार होता जाएगा। कहीं फंसे पैसे या उधार दिए गए पैसे प्राप्त होंगे। पहले किए हुए कार्यों का फल अभी मिलेगा। आर्थिक स्थिति में आशातीत सुधार होगा। आप निवेश के संबंध में गंभीरता से विचार करेंगे। कोई भी कार्य संपूर्ण निष्ठा से करेंगे। 08,09 और 10 तारीख की दोपहर तक विपरीत स्थितियों का अनुभव करेंगे। अहंकार आपकी तरक्की की रुकावट बन सकता है। अपमान का सामान करना पड़ सकता है। घर का वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है। किसी अनजान व्यक्ति या किसी ऐसे व्यक्ति से सहायता मिलेगी जिससे आपको कभी भी अपेक्षा ही नहीं रही हो। समाज में आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपेक्षा से अधिक लाभ मिलेगा। सुख-समृद्धि में इजाफा होगा। सरकार की तरफ से लाभ के अधिकारी होंगे। घर में मांगलिक प्रसंग का आयोजन हो सकता है।

मीन राशि:- आपका परिश्रम सफल होगा। आप अपने संबंधों में मजबूती लाएंगे। यात्रा-प्रवास करेंगे। सामाजिक प्रसंग में आनंद, मनोरंजन प्राप्त करेंगे। धार्मिक कार्यों में समय बिताएंगे। आपके दान-पुण्य करने की संभावना है। पारिवारिक दृष्टि से उत्तम समय रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा 09, 10 और तारीख 11 तारीख के दौरान समय मिश्र फलदायी रहेगा। मानसिक तनाव और चिंता कम होगी। जो भी कार्य हाथ में लेंगे वह पूर्ण करके ही मानेंगे। दैनिक समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। आपकी व्यस्तता में कमी आएगी जिससे आप पड़ोसियों, नाते-रिश्तेदारों तथा परिवार के साथ समय व्यतीत कर सकेंगे। माता के साथ संबंध उत्तम रहेंगे।

सन्देश :

कुण्डली सम्बन्धी समस्यायों का समाधान,

(1) क्यो जीवन में कठिनाइयों से जूझ रहे हैं आप ?

(2) क्यो नियमित कर्म के बाबजूद नही हो रहा है आप का भाग्य उदय ?

(3) क्यों रुका है आप का विकाश ?

(4) क्यों दूर है आप से आप की खुशियां ?

इन सवालों के जवाब जानिए केवल एक कॉल से :

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story