Begin typing your search...

Aaj Ka Rashifal: मेष, सिंह और कन्या राशि वालों को धन लाभ के संकेत, जानिए बाकी राशि वालों का हाल

Aaj Ka Rashifal (राशिफल), Horoscope Today In Hindi 2023

Aaj Ka Rashifal:  मेष, सिंह और कन्या राशि वालों को धन लाभ के संकेत, जानिए बाकी राशि वालों का हाल
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

राशिफल:-

मेष राशि: परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है, भाई-बहन के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। भाई-बहन को सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहा है, नए व्यापार के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों और खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है।

वृष राशि: आप भावनाओं पर नियंत्रण रखें, भावेश में आकर के कोई काम ना करें, नुकसान हो सकता है। विद्या और वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है, समय का सदुपयोग करें, समय आपके अनुकूल है। भाग्य आपका साथ दे रहा है। जितना आप मेहनत करेंगे उतना लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि: धन लाभ एवम अनेक कार्य पूर्ण होने का समय चल रहा है। सबके लिए उत्तम समय चल रहा है, समय का सदुपयोग करें।

कर्क राशि: प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता मिलेगी, लेखन कार्य से धन लाभ होगा। परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं हैं, आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है।

सिंह राशि: शेयर एवम फाइनेंस से आपको लाभ मिलेगा, रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। पत्नी का सुख प्राप्त होगा।

कन्या राशि: आज अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं बड़ी सफलता का योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए एवम उनके कैरियर के लिए अच्छा समय चल रहा है। षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे। पदोन्नति का प्रबल योग बन रहा हैं। भूमि लाभ का योग बन रहा है।

तुला राशि: आपको नए व्यापार एवं व्यवसाय से लाभ मिलेगा, आपको व्यापार से लाभ होगा। विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त होंगे। साहित्यिक जगत के लिए साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा आपको न्यायालय से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि: आपको लेखन एवं साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा। सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है। जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है। आप को संतान सुख मिलने की संभावना है, विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है।

धनु राशि: मान सम्मान में वृद्धि होगी, परिवार में शुभ कार्य होने का योग है। आपको बाय स्रोत से अचानक धन लाभ होगा जिससे आपकी माली हालत अच्छी होगी।

मकर राशि: चारों तरफ से धन लाभ होने का योग बन रहा है। परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई- बहन का सुख प्राप्त होगा, नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है।

कुम्भ राशि: आज आप गुस्से पर नियंत्रण रखें, संपादन एवं संपादन कार्य से आपको लाभ मिलेगा। अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं। आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है।

मीन राशि: गुस्से में शीघ्र निर्णय लेने से बचें आपको नुकसान हो सकता है, नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे। शुभ कार्य का योग बन रहा है, जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है। रोग एवं शत्रु परास्त होंगे और आपको नए तरह के कार्य से लाभ मिलेगा।

Shiv Kumar Mishra
Next Story