धर्म-कर्म

आज का दैनिक राशिफल,जानिए कैसा बीतेगा आज का दिन

Satyapal Singh Kaushik
24 Sep 2022 2:45 AM GMT
आज का दैनिक राशिफल,जानिए कैसा बीतेगा आज का दिन
x
आइए जानते हैं सभी बारह राशियों के बारे में विस्तार से

मेष- प्रतिस्पर्धी गतिविधियों में प्रभावशाली रहेंगे। भावनात्मक मामलों में सकारात्मकता रखेंगे। संतान से शुभ सूचना मिलेगी है। बड़ों की आज्ञाकारिता बनाए रखेंगे। व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा। आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। सक्रियता साहस से आगे बढ़ेंगे। बौद्धिक कार्यां में तेजी बढ़ाएंगे। महत्वपूर्ण मामलों में आगे बने रहेंगे। कला कौशल संवार पर रहेगा। सभी क्षेत्रो में उचित जगह बनाए रखेंगे। प्रेम में सफल होंगे। मन के मामले बनेंगे। मित्र वर्ग प्रसन्न रहेगा। संवाद बेहतर होगा।

वृष-संसाधनों में रुचि बढ़ाएंगे। भवन वाहन के मामलों में सक्रियता दिखाएंगे। सुनी बातों पर भरोसा करने से बचेंगे। पारिवारिक मामलों में रुचि रखेंगे। अपनों की खुशी का ख्याल रहेगा। जिद जल्दबाजी में न आएं। अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें। परिजनों से सुलह सलाह सामंजस्य रखें। भावावेश में निर्णय न लें। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। वैचारिक संतुलन बनाए रखेंगे। बड़ों का सानिध्य पाएंगे। अपनों से करीबियां बढ़ाएंगे। निजी मामलों में धैर्य दिखाएं। विनम्रता और विवेक से काम लें।

मिथुन- संबंधों का लाभ उठाएंगे। महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में सफल होंगे। संपर्क संवाद का दायरा बड़ा होगा। प्रभावशाली प्रदर्शन बनाए रखेंगे। सामाजिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे। शुभ सूचनाएं साझा करेंगे। इच्छित उपलब्धि हासिल हो सकती हैं। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। भाईचारे का बढ़ावा मिलेगा। बंधुत्व को बल मिलेगा। साहस पराक्रम बना रहेगा। सुख सुविधाओं पर जोर रखेंगे। साख प्रभाव बढ़त पर रहेंगे। जिम्मेदारों से भेंट होगी। आलस्य त्यागें। वातावरण अनुकूल रहेगा।

कर्क- घर में आनंद का वातावरण रहेगा। स्वजनों से भेंट होगी। अतिथि आगमन बना रहेगा। सबसे बनाकर चलेंगे। सम्मान देंगे। चहुंओर समर्थन बना रहेगा। जनकल्याण की भावना रखेंगे। यात्रा संभव है। बड़प्पन बढ़ाएंगे। परिजनों का सहयोग समर्थन मिलेगा। संस्कारों को बल मिलेगा। वचन निभाएं। निजी जीवन में शुभता रहेगी। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सुख सौख्य बढ़ेगा। कारोबार में तेजी रखेंगे। मधुर व्यवहार बढ़ेगा। सभी का मन जीतेंगे। भव्य आयोजनों से जुड़ सकते हैं।

सिंह- नवीन प्रयासों में रुचि बढ़ाएंगे। पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे। रक्त संबंधों में मजबूती आएगी। अपनों में भेंट होगी। जीवन स्तर संवरेगा। रचनात्मक कार्यां से जुड़ेंगे। साख सम्मान में वृद्धि होगी। लंबित कार्यां को आगे बढ़ाएंगे। कला कौशल संवरेंगे। नीति नियम बनाए रखेंगे। साझा कार्य बनेंगे। संकोच दूर होगा। सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे। आर्थिक प्रयास संवरेंगे। खुशियां साझा करेंगे। संपर्क का लाभ उठाएंगे। भेंटवार्ता पर जोर रखेंगे।

कन्या- सूझबूझ और जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार से आगे बढ़ते रहेंगे। कामकाजी मामले प्रभावित रह सकते हैं। संबंधों के प्रति सजग रहेंगे। लीगल मामले उभरने की आशंका है। धैर्य दिखाएंगे। नीति नियम का पालन रखेंगे। ं रिश्तेदारों की सहायता समर्थन प्राप्त होगा। अपनों के लिए प्रयासरत रहेंगे। खर्च निवेश में सजगता रखेंगे। सहजता से आगे बढ़ेंगे। कामकाज सामान्य रहेगा। विदेश यात्रा हो सकती है। दान धर्म में रुचि बढ़ेगी। जल्दबाजी न दिखाएं। पेशेवर चर्चाओं में भाग लेंगे। ठगों से बचें।

तुला- आर्थिक वाणिज्यिक लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखेंगे। करियर व्यापार में उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा। आय के नए स्त्रोत सृजित होंगे। व्यवसायिक गतिविधियों में बेहतर रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। प्रतिस्पर्धा में प्रभावी बने रहेंगे। नेतृत्व क्षमता संवरेगी। कार्य विस्तार के अवसर बढ़ेंगे। सक्रियता बढ़ाएंगे। लाभ के अवसर बढ़त पर रहेंगे। कामकाजी प्रयासों में तेजी रखेंगे। धनधान्य में वृदिध होगी। विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। चहुंओर आनंद का वातावरण रहेगा।

वृश्चिक- करियर कारोबार में प्रभाव बनाए रखेंगे। अधिकारियें से सामंजस्य बढ़ाएंगे। चहुंओर शुभता बनी रहेगी। शासकीय विषय बनेंगे। पुरस्कृत हो सकते हैं। सहज रहेंगे। पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी। व्यवसायिक गतिविधियों में असरदार रहेंगे। सहकर्मी सहायक होंगे। शुभ प्रस्ताव प्राप्त करेंगे। संवाद संपर्क सकारात्मक रहेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। बड़प्पन रखेंगे। प्रशासन प्रबंधन के कार्यां में प्रभावी बने रहेंगे। पैतृक पक्ष से जुड़े मामले बेहतर रहेंगे। अनुभव का लाभ मिलेगा। सभी सहयोग होंगे।

धनु- भाग्य की प्रबलता से सफलता की सीढ़ियां तेजी से चढ़ेंगे। चहुंओर सुखद परिणाम पाएंगे। योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे। आस्था बढ़ेगी। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। समकक्षों के सहयोग से श्रेष्ठ परिणाम बनेंगे। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना रहेगा। असहजताएं दूर होंगी। कार्य व्यापार में उछाल आएगा। धार्मिक गतिविधियों से जुड़ेंगे। मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी। सभी ़क्षेत्रों में बेहतर रहेंगे। मित्रों का साथ पाएंगे। शिक्षा पर जोर देंगे।

मकर- अत्यधिक मेहनत और भार उठाने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। नवीन प्रयासो में सहजता दिखाएंगे। आकस्मिकता बनी रह सकती है। परिजनों की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे। तैयारी पर जोर बढ़ाएंगे। जिम्मेदारी से कार्य करेंगे। खानपान सात्विक रखेंगे। व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएंगे। जोखिमपूर्ण कार्यां से बचेंगे। मितभाषी रहें। बड़ों की सुनें। सफलता प्रतिशत सामान्य रहेगा। स्थितियां मिश्रित बनी रह सकती हैं। लोभ प्रलोभन प्रभाव में न आएं। जल्दबाजी में चर्चा समझौते न करें।

कुंभ- सभी संबंधों को मजबूत बनाने की कोशिश रहेगी। स्थिरता में वृद्धि होगी। विभिन्न मोर्चां पर सकारात्मक परिणाम पाएंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बनेगा। उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे। बड़े लक्ष्य बनाएंगे। सभी का भरोसा जीतेंगे। टीम भावना बढ़ेगी। कामकाज में तेजी दिखाएंगे। कार्ययोजनाओं को गति देंगे। साझेदारी से सफलता मिलेगी। प्रबंधन के कार्य सधेंगे। निजी मामले पक्ष में रहेंगे। पेशेवरता बढ़ेगी। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। सामंजस्यता बनाए रखेंगे। लाभ बढ़ेगा।

मीन- मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा। नौकरीपेशा उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन बनाए रहेंगे। लेन देन में सावधानी बढ़ाएंगे। निवेश पर नियंत्रण रखेंगे। बहकावे में न आएं। क्षमाशील बने रहें। कर्मठता और लगन से आगे बढ़ेंगे। अवरोधों को धैर्यपूर्वक दूर करेंगे। सक्रियता और संतुलन से आगे बढ़ेंगे। अनुशासन अनुपालन बनाए रखेंगे। सेवाक्षेत्र से जुड़े जन अधिक अच्छा करेंगे। बजट से चलेगे। पेशेवर प्रयास फलेंगे। उपलब्धियां पूर्ववत् रहेंगी। जिम्मेदारी से कार्य करेंगे। नौकरी में बेहतर रहेंगे।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story