धर्म-कर्म

आज का दैनिक राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज आपका भविष्य

Satyapal Singh Kaushik
23 Jun 2022 1:00 AM GMT
आज का दैनिक राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज आपका भविष्य
x
अधिकतर राशियों का स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। प्रेम-व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नए आयाम जुड़ रहे हैं।

मेष : आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। मन व्‍याकुल रहेगा। खर्च की स्थिति मन को परेशान करेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान अच्‍छी है।


वृष : आज पारिवारिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। संतान, प्रेम, व्‍यापार सब बहुत अच्‍छा दिख रहा है।

मिथुन : नौकरी सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। शासन सत्‍ता पक्ष से सहयोग मिलेगा। प्रेम में थोड़ी दूरी रहेगी लेकिन प्रेम बना रहेगा।


कर्क : आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। सम्‍मान बढ़ेगा आपका।


सिंह : आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्थिति थोड़ी मध्‍यम कही जाएगी। व्‍यापार करीब-करीब ठीक है।

कन्या : जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। चली आ रही परेशानी दूर होगी। एन्‍ज्‍वॉय करेंगे। रंगीन बने रहेंगे। पति-पत्‍नी के बीच कोई परेशानी है तो दूर हो जाएगी।


तुला : व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आज मेष व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य उत्‍तम है।

वृश्चिक : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जमीन क्रय करने के संकेत हैं। आप भी लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम-व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नए आयाम जुड़ रहे हैं।


धनु : व्यवसाय में बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। घर में कुछ उत्‍सव सा माहौल रहेगा। प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी है। संतान अद्भुत काम कर रही है।


मकर : आर्थिक लाभ हो सकता है। माता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। कदम-कदम पर सहायता मिलती रहेगी। व्‍यापारिक स्थिति बड़ी सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत है।


कुंभ : राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। आय में बढ़ोत्‍तरी होगी लेकिन अभी निवेश न करें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है।


मीन : आज पॉलिटिक्स में सफलता के संकेत हैं। आज अपने धार्मिक कार्यों से खुश रहेंगे। सामाजिक, आर्थिक हर दृष्टि से उन्‍नति कर रहे हैं। प्रेम और संतान का साथ है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय कहा जाएगा।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story