धर्म-कर्म

आज का राशिफल :- सोमवार 07 दिसम्बर 2020 का राशिफल

Shiv Kumar Mishra
7 Dec 2020 3:55 AM GMT
आज का राशिफल :- सोमवार 07 दिसम्बर 2020 का राशिफल
x

पं, वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ)

मेष राशिः आज वस्त्रों आदि के प्रति रुझान रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्‍साह रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

वृष राशिः आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। वस्‍त्रों पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

मिथुन राशिः आज आत्‍म संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कार्यक्षेत्र में व्‍यवधान आ सकते हैं। लेकिन आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।

कर्क राशिः आज वाणी में सौम्‍यता रहेगी। अचानक धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्‍ति हो सकती है।

सिंह राशिः मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। लेकिन बातचीत में संतुलित रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

कन्या राशिः आज मन अशांत रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। भाइयों का विरोध रहेगा।

तुला राशिः आज मानसिक शांति रहेगी। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन आय में अवरोध आ सकते हैं।

वृश्चिक राशिः आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। मन अशांत रहेगा। उच्‍च शिक्षा एवं शोधादि कार्यों के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं।

धनु राशिः आज आलस्‍य में वृद्धि होगी। रोजमर्रा के कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। स्‍वभाव में चिड़चिड़पन हो सकता है। संतान सुख में वृद्धि होगी।

मकर राशिः आज मन अशांत रहेगा। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशिः। आजमानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। संचित धन में कमी आ सकती है।

मीन राशिः आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए पं. वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131735636

Next Story