धर्म-कर्म

आज का राशिफल :- सोमवार 26 अक्टूबर 2020 का राशिफल

Shiv Kumar Mishra
26 Oct 2020 4:19 AM GMT
आज का राशिफल :- सोमवार 26 अक्टूबर 2020 का राशिफल
x

पं, वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ)

मेष राशिः आज दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आर्थिक दृष्टि से आज आपका दिन अच्छा कहा जा सकता है।अनावश्यक खर्च को टाले। किसी भी तरह का आज आप रिस्क न लें, चाहें वह आर्थिक हो या सामाजिक। परिवार के साथ आज आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। किसी से झूठा वायदा न करें। आलस्य से भी आज आपको दूर रहने की जरूरत है।

वृष राशिः आज दिन आपके लिए शुभ नहीं रहने वाला है। आलस्य से भी आज आपको दूर रहने की जरूरत है। आज आपको अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। आज आपका मन भी अशांत रहने की संभावना है। अनावश्यक खर्च को टाले। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इसका आर्थिक लाभ के लिए प्रयोग कर सकते हैं। रिस्क न लें। लेन-देन से आज आपको बचना चाहिए।

मिथुन राशिः आज आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल में आपके कामकाज से वरिष्ठ प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। लाभ प्राप्ति के योग बन रहे है। खानपान में सावधानी बरतनी चाहिए। आज आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। जिससे आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। वाद-विवाद से आज आपको बचने की जरूरत है।

कर्क राशिः आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने की उम्मीद है। आर्थिक दृष्टि से आज आपका दिन अच्छा कहा जा सकता है। परिवार वाले आपका साथ देंगे और उनके साथ आज आपका अच्छा समय व्यतीत हो सकता है। खानपान में सावधानी बरतनी चाहिए। नये काम के मिलने से आपकी आय में वृद्धि की भी संभावना बन रही है। वाणी पर आज आपको संयम रखने की जरूरत है। आज थोड़ा समय आज आप पूजा पाठ में व्यतीत करेंगे तो अच्छा रहेगा।

सिंह राशिः आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आर्थिक दृष्टि से आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आलस्य से भी आज आपको दूर रहने की जरूरत है। आज आप आर्थिक मामलों में किसी तरह का रिस्क न लें। यह आपके लिए हितकर होगा। आज आपका मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखेगे तो आपके लिए अच्छा होगा। कार्यस्थल में आप कर काम का भार बढ़ सकता है। लेन-देन से आज आपको बचना चाहिए।

कन्या राशिः आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। वाद-विवाद से आज आपको दूर रहना चाहिए। दुर्घटना का योग बन रहा है, इसलिए संभल कर आज आपको रहना चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। खानपान में सावधानी बरतनी चाहिए। किसी भी काम में आज आपके लिए जल्दबाजी नुकसानदायक सिद्ध हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से सामान्य दिन रहने वाला है।

तुला राशिः। आज दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यस्थल में भी आपके कामकाज को पसंद किया जाएगा। मित्र भी सहयोगी रहेंगे। परिवार के साथ भी आपका अच्छा समय बीतने का योग है। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। अनावश्यक वाद-विवाद में समय बर्बाद न करें। समय का सदुपयोग करेंगे तो लाभप्रद रहेगा।

वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है, बशर्ते आप वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज आपका दिन अच्छा कहा जा सकता है। कार्यस्थल में आपका प्रभाव बढ़ सकता है, लेकिन इसके लिए आपको विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

धनु राशिः आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके काम बनने की उम्मीद है। भाग्य भी आपकी सहायता करेंगा, इसलिए आपको आज प्रयास करने में पीछे नहीं हटना चाहिए। लाभ के अवसर भी आज आपको प्राप्त होने के योग बन रहे है। मन चंचल रहेगा। किसी काम के लिए आप लम्बे समय से प्रयास कर रहे थे, वह पूरा होने का योग बन रहा है।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, उसी के अनुसार आपको फल प्राप्त होंगे। कोई दुखद समाचार मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक रहने की उम्मीद है। आय होगी। अनावश्यक रिस्क न लें, यह आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा

कुंभ राशिः आज का दिन आपके लिए अच्छा कहा जाएगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, उसमें सफलता भी प्राप्त होगी। मन शांत रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक दृष्टि से आज आपका दिन अच्छा कहा जा सकता है। आज आपको सकारात्मक विचारों को ही महत्व देना चाहिए। इससे आपका आत्मविश्वास बढेगा।

मीन राशिः आज दिन आपके लिए शुभ ही कहा जा सकता है। आज आपको सकारात्मक विचारों को ही महत्व देना चाहिए। आज आपको परिश्रम करना चाहिए। परिश्रम से पीछे हटेंगे तो अपना ही नुकसान करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक दृष्टि से लाभ का योग बन रहा है। मन आज आपका प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। आज आप जो भी निर्णय लें, वह बहुत सोच विचार कर लेंगे तो लाभ होगा।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए पं. वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131735636


Next Story