धर्म-कर्म

आज का राशिफल :- सोमवार 09 नवम्बर 2020 का राशिफल

Shiv Kumar Mishra
8 Nov 2020 7:22 AM GMT
आज का राशिफल :- सोमवार 09 नवम्बर  2020 का राशिफल
x

पं, वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ)

मेष राशिः आज उपलब्धियों को करीबियों के संग साझा कर सकते हैं। घर परिवार में मंगलमय वातावरण बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी सहयोगी होंगे। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं। दिन उत्तम।

वृष राशिः आज भाग्य पक्ष की प्रबलता का लाभ उठायें। आपको अनदेखा करना कठिन होगा। सक्रियता और समझ से सब प्रभवित रहेंगे। ईश्वर को धन्यवाद देना न भूलें। धर्म मनोरंजन में रुचि लेंगे।

मिथुन राशिः आज जिन लोगों में जितना अधिक दया भाव होता है उन्हें उतना ही अधिक स्नेह और आदर मिलता है। अनुशासन पर जोर दें। गोपनीयता और गरिमा का खयाल रखें। दिन सामान्य फलकारक।

कर्क राशिः आज निजी प्रयासों में बेहतर रहेंगे। स्थायित्व को बल मिलेगा। मित्रों से भेंट होगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। दाम्पत्य में सुख सौख्य बना रहेगा। साझा कोशिशों को बल मिलेगा। दिन शुभकारक।

सिंह राशिः आज पहले मेहनत करना होती है तब लाभ की प्राप्ति होती है। पेशेवरता पर जोर देने की जरूरत है। स्वयं पर भरोसा रखें। व्यर्थ के प्रलोभनों से बचें। दिन सामान्य फलकारक।

कन्या राशिः निसंकोच आगे बढ़ें। परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगीं। भेंट मुलाकात में रूचि रहेगी। आस्था और विश्वास से स्वयं को आगे रखेंगे। पठन पाठन में रुचि बढ़ेगी। प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। दिन शुभ।

तुला राशिः आज सुख की चाहत रखें और उसमें सब की हिस्सेदारी का भी ध्यान रखें। स्वार्थपरता से कोई कार्य न करें। असहजता अनुभव कर सकते हैं। दिन सामान्य फलकारक।

वृश्चिक राशिः आज साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। दुनिया से वैसा ही व्यवहार करें जैसा आप अपने लिए चाहते हैं। शुभता को बढ़ावा मिलेगा। सक्रिय रहें।

धनु राशिः आज अपनों का सहयोग-समर्थन बना रहेगा। जिम्मेदारी को बखूबी निभाएं। किसी के प्रति पूर्वाग्रह न रखें। निर्णय क्षमता बढ़ेगी। अच्छे होस्ट बने रहेंगे। दिन शुभकारक। दिनचर्या अनुशासित रखें।

मकर राशिः आज सहज सुखद वातावरण में स्वयं को उत्साही और ऊर्जावान अनुभव करेंगे। नए लोगों से मिलना और मित्र बनाना भायेगा। पूछपरख बढेगी। दिन मंगलकारक। बड़ी सोच रखें।

कुंभ राशिः आज कार्यों में व्यस्तता भी सुखदायक होती है। कामकाज में अधिकाधिक समय देने की सोच रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। दिन सामान्य फलकारक।

मीन राशिः वआज कारोबारी चर्चाओं में बेहतर रहेंगे। महत्वूर्ण कार्यों के लिए पत्राचार पर जोर दें। लाभ का प्रतिशत अच्छा रहेगा। संपर्क और मेलजोल में रूचि रहेगी। प्रेम में सफलता। दिन श्रेष्ठ।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए पं. वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131735636

Next Story