धर्म-कर्म

आज का राशिफल :- गुरुवार 03 दिसम्बर 2020 का राशिफल

Shiv Kumar Mishra
3 Dec 2020 8:13 AM GMT
आज का राशिफल :- गुरुवार 03 दिसम्बर 2020 का राशिफल
x

पं, वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ)

मेष राशिः आज आपका मन काफी चंचल रहेगा जिसके कारण आपको निर्णय लेने में काफी परेशानी होगी। इस वजह से कोई भी महत्वपूर्ण काम पूरा नहीं कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी। आप किसी बौद्धिक या तार्किक चर्चा में भाग लेगें। आज छोटी यात्रा होने की संभावना है। स्त्रियों को वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह देते हैं। साहित्य लेखन के लिए अच्छा दिन होने के कारण आप अपनी प्रतिभा लेखन में दिखा सकते हैं।

वृष राशिः आज आपको पूरी तरह से स्थिर होकर काम करे हैं। ऐसा नहीं होने पर अच्छे अवसर भी हाथ से जा सकते हैं। आज जिद करने के बजाय समाधानकारी रहें तो बेहतर होगा। यात्रा का आयोजन सफल नहीं होगा। भाई बंधुओं से प्रेम तथा सहयोग मिलेगा। कलाकारों, कारीगरों और लेखकों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

मिथुन राशिः आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। स्वादिष्ट भोजन और अच्छे कपड़े पहनने को मिलेगें। मित्रों तथा परिवारजनों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक बिताएंगे। उनकी तरफ से आपको भेंट-उपहार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। आपके मन में आने वाले नकारात्मक विचारों को खत्म करने को गणेशजी कहते हैं। आपका दांपत्यजीवन अच्छा रहेगा।

कर्क राशिः आज आप मन में खिन्नता और भय का अनुभव करेंगे। परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। मन में द्विधाएं रहेंगी जिससे आप मानसिक रुप से बेचैन रहेगें। वाणी पर संयम रखें अन्यथा मतभेद हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज अत्यधिक खर्च होगा। मानहानि हो सकती है अतः सावधान रहें। गलतफहमी दूर करें जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

सिंह राशिः आज व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि होगी। उत्तम भोजन प्राप्त होगें। मित्रों के साथ रमणीय स्थान पर जा सकते हैं। स्त्री मित्र आज विशेष सहायक बनेंगे। पुत्र से मिलने का अवसर मिलेगा। बुजुर्गों तथा बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा तथा पत्नी का सहयोग मिलेगा। आज नई वस्तुओं की खरीदारी के लिए आज का दिन उत्तम है।

कन्या राशिः आज आपने नया काम करने की जो योजना बनाई है वह पूरी होगी। व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभ प्रदान करने वाला होगा। उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी, जिससे पदोन्नति होने के अवसर मिलेगें। पिता की तरफ से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा तथा पत्नी के साथ भी अच्छा वक्त बीतेगा। व्यावसायिक कार्य से बाहर जाना हो सकता है।

तुला राशिः आज आप नए काम की शुरुआत की कोशिश करेंगे। बौद्धिक कार्यों और साहित्य लेखन में सक्रिय रहेगें। तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। विदेश में रहनेवाले मित्रों और सगे-सम्बंधियों के समाचार प्राप्त होगें, जिससे काफी प्रसन्नता का अनुभव करेगें। आपके सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। संतान की चिंता सताएगी। आज किसी भी चर्चा या वाद-विवाद में नहीं उतरे ।

वृश्चिक राशिः आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे । कफ, सांस या पेट की परेशानी हो सकती है। आज शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थ्य रहेगें। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। किसी भी अनैतिक काम तथा सरकार विरोधी कामों से दूर रहें अन्यथा आप मुसीबत में आ सकते हैं। पानी से दूर रहें। आज आप खर्च ज्यादा करेगें।

धनु राशिः आज का दिन सुख-शांति और आनंद में व्यतीत होगा। मित्रों के साथ अच्छा दिन बीतेगा। स्वादिष्ट भोजन तथा नए कपड़े प्राप्त होगें। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की ओर विशेष आकर्षण रहेगा और उनके साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी। आज आपके विचार स्थिर नहीं रहेंगे। भागीदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

मकर राशिः आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति मिलेंगे और आनंद की प्राप्ति होगी। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। व्यापार के विकास के लिए दिन फलदायक साबित होगा । धन लाभ का योग है। सहकर्मियों के साथ सहयोग मिलेगा, प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। कानूनी मामलों में आज दखल ना करे।

कुंभ राशिः आज का दिन बुरा रहेगा। वैचारिक रुप से काफी व्यग्र रहने के कारण कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना ही हितकर होगा। यात्रा-प्रवास में परेशानी हो सकती है। निर्धारित कार्य पूरा नहीं होने के कारण आपको काफी निराशा होगी। मन अशांत बनेगा। पेट-दर्द सताएगा। संतान की तबीयत या पढ़ाई के संबंध में चिंता रहेगी।

मीन राशिः आज के दिन ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मां का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ वाद-विवाद होगा। कई परेशानियां तथा विरोधी परिस्थियों के कारण आपका शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है । किसी भी तरह के दस्तावेज को साइन करने में सावधानी रखें। ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो आपकी मानहानि का कारण बनें।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए पं. वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131735636

Next Story