धर्म-कर्म

आज का राशिफल :- मंगलवार 08 दिसंबर 2020 का राशिफल

Shiv Kumar Mishra
8 Dec 2020 3:06 AM GMT
आज का राशिफल :- मंगलवार 08 दिसंबर  2020 का राशिफल
x

पं, वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ)

मेष राशिः आज मेहनत का फल मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कारोबार निवेश, नौकरी में लाभ की स्थिति बनेगी। अस्वस्थता रह सकती है। आज किसी भूखे को भोजन जरूर करवाएं।

वृष राशिः आज दिन की शुरुआत खुशी के साथ होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। किसी स्वागत समारोह में शामिल हो सकते हैं। संपत्ति के विवाद यथावत रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी परेशान कर सकते हैं। सतर्क रहें।

मिथुन राशिः आज आपकी मानसिकता दिन पर दिन नकारात्मक होती जा रही है। समय पर संभल जाएं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। मित्रों के सहयोग से काम पूरे होंगे। राजनीति में आपका कद बड़ सकता है, परिश्रम होगा।

कर्क राशिः आज कॅरियर के प्रति आप ईमानदारी से काम नहीं कर रहे हैं। व्यवसाय में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। भवन भूमि के कार्यों में कानूनी अड़चन आएगी। झंझट-झगड़े को बढ़ावा न दें।

सिंह राशिः आज संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिजन आपकी भावनाओं को नजरअंदाज करेंगे। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सुख-सुविधा मिल सकती है।

कन्या राशिः आज समय का दुरुपयोग कर रहे हैं। व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। धन लाभ होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। चोरी आदि से हानि संभव है। निवेशादि शुभ रहेगा। चिंता तथा तनाव सताएंगे।

तुला राशिः आज अपनी भूलने की आदत के कारण आपको अपनों का क्रोध झेलना पड़ेगा। विदेश जाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसायिक नवीन कार्य शुरू करने का मन बनेगा। यात्रा-निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे।

वृश्चिक राशिः आज किसी भी कीमत पर अपना रुका काम करवाने की जिद रहेगी। व्यय वृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। परिवार से अपेक्षा पूरी न होने पर तनाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ विवाद न करें।

धनु राशिः आज बात-बात पर क्रोध आना अच्छी बात नहीं है। समय पर संभलना आपके और परिवार के लिए बेहतर होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। संत-साधुओं का सान्निध्य मिलेगा। धन कोष में वृद्धि होगी।

मकर राशिः आज दिनचर्या में परिवर्तन होने से राहत महसूस करेंगे। निजी समस्याओं को हर किसी को न बताएं। भवन निर्माण के रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। सार्वजनिक समारोह में सम्मान मिल सकता है।

कुम्भ राशिः आज अपने आपको सही साबित करना होगा। अध्ययन और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है। राजकीय सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशिः आज वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद न करें। किसी को उधार पैसा न दें। अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि देगा, श्रेष्ठ परिणामों के लिए धैर्य रखें।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए पं. वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131735636

Next Story